नट्टू काका का निधन, मुनमुन दत्ता का जातिवादी कमेंट, 2021 में इन कारण से खबरों में रहा Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 12:22 PM IST

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma in 2021: तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2021 में कई बार अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहा। मुनमुन दत्ता के जातिसूचक कमेंट से लेकर घनश्याम नायक के निधन तक जानिए इस साल जब चर्चा में रहे तारक मेहता के एक्टर्स...

नट्टू काका का निधन, मुनमुन दत्ता का जातिवादी कमेंट, 2021 में इन कारण से खबरों में रहा Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Controversy. साल 2021 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी में लगातार टॉप 10 में बना रहा। साल 2008 से शुरू हुआ ये शो लगातार दर्शकों को गुदगुदा रहा है। हालांकि इस साल शो अपनी स्टार कास्ट के कारण भी सुर्खियों में रहा। मुनमुन दत्ता, राज अनादकट का अफेयर या फिर नट्टू काका यानी घनश्याम नायक का निधन। जानिए वह मौके जब चर्चा में रहे तारक मेहता के ये सितारे। 

बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर जातिवादी कमेंट किया था। मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया था। वीडियो में वह बता रही हैं कि उन्‍होंने काफी मेकअप किया है क्‍यों कि वे यूट्यूब पर आने वाली हैं। एक्ट्रेस कहती हैं, ' मैं .... जैसी नहीं दिखना चाहती हूं।' इसके बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153A, 295A और अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3(1)(R), 3(1)(S) और 3(1)(U) के तहत मामला दर्ज किया गया  था। मुनमुन दत्ता काफी वक्त तक शो से दूर रही थीं। हालांकि, उन्होंने वापसी की थी। 

Munmun Dutta

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट का अफेयर
मुनमुन दत्ता और सीरियल में टप्पू का किरादार निभाने वाले राज अनादकट के अफेयर की रिपोर्ट्स आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई मीम्स बने थे।  मुनमुन दत्ता ने इसके बाद सोशल मीडिया पर लिखा था, 'आम जनता के लिए कहना चाहती हूं... मुझे आपसे कहीं बेहतर उम्मीदें थीं। लेकिन आपने कमेंट बॉक्स में जो गंदगी बरसाई है, यहां तक ​​​​कि तथाकथित पढ़े लिखे लोगों ने भी यह साबित कर दिया है कि हम कितने प्रतिगामी समाज हैं। आज, मुझे खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है।'        

Munmun Dutta braks silence about relation with Raj anadkat and Trolls

नट्टू काका का निधन
घनश्याम नायक यानी नट्टू काका का निधन हो गया था। घनश्याम नायक पिछले काफी वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। घनश्याम नायक के बेटे विकास के मुताबिक, उनके पिता के 9 कीमोथेरपी सेशंन जिसमें पांच बीते साल और 4 इस साल हुए। इतना ही नहीं 30 रेडिएशन सेशंस भी हुए। उनके निधन से 15 दिन पहले, उनकी शुगर बहुत बढ़ गई थी, वो किसी को पहचान भी नहीं रहे थे। घनश्याम ने 100 से अधिक गुजराती और हिंदी फिल्मों के साथ लगभग 350 हिंदी टेलीविजन शोज में काम किया है।

दिलीप जोशी की बेटी की शादी 
जेठालाल की बेटी नियति जोशी शादी के बंधन में बंध गई हैं। दिलीप जोशी ने सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों की कई फोटोज शेयर की थी। फोटो के साथ एक्टर ने लिखा, 'आप गानों और फिल्मों से भावनाएं ले सकते हैं लेकिन, जब आप पहली बार इसका अनुभव लेते हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'

Dilip Joshi

नियति की शादी में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी स्टारकास्ट शादी में शामिल हुई थीं। शो के डायरेक्टर मालव राजदा, रीता रिपोर्टर यानी प्रिया आहूजा, अभिनेता सुनैना फोजदार, पलक सिंधवानी, कुश शाह, समय शाह नजर आ रहे हैं।

End of Article