Anupama new Samar Replacement: अनुपमा सीरियल के अभिनेता पारस कलनावत शो से बाहर होने के बाद खूब खबरों में हैं। पारस ने रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा स्टारर टीवी शो में अनुपमा के प्यारे बेटे समर की भूमिका निभाई है। अनुपमा में समर सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक रहे हैं। कम वक्त में पारस कलनावत ने रूपाली गांगुली के ऑनस्क्रीन बेटे का रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। लेकिन अब पारस कलनावत सीरियल अनुपमा का हिस्सा नहीं हैं, इसी के बाद से निर्माताओं ने एक नए अभिनेता की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अनुपमा के मेकर्स की तलाश लगभग पूरी हो चुकी हैं। शो में सुवंश धर को नए समर से रूप में लाया जाने वाला है!
कौन हैं अनुपमा के नए समर उर्फ सुवंश धर?
रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा में सुवंश धर नए समर के रूप में नजर आएंगे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राजन शाही ने शो में अनुपमा के बेटे समर की भूमिका निभाने के लिए सुवंश से संपर्क किया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो सुवंश धर देश के सबसे लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा में समर के रूप में शामिल हो सकते हैं। सुवंश इससे पहले 'अपनापन: बदलते रिश्तों का बंधन' में नजर आ चुके हैं।
अनुपमा से बाहर हुए पारस कलनावत?
अगर रिपोर्ट्स की मानें तो पारस कलनावत को अनुपमा के निर्माताओं ने अनुबंध के उल्लंघन के कारण बाहर कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने अभिनेता का अनुबंध समाप्त कर दिया है। कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस यह जानकर हैरान रह गया कि पारस कलनावत ने डांस रियलिटी शो साइन किया है। पारस को झलक दिखला जा 10 का हिस्सा बनते देखा जाएगा।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रोडक्शन हाउस हमेशा अभिनेताओं के लिए मिलनसार रहा है और उन्हें कभी भी अन्य प्रोजेक्ट्स लेने से नहीं रोका गया है। ऐसा लगता है कि पारस कलनावत पहले भी अन्य प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, यह इस बार अनुबंध उल्लंघन का मामला पता चल रहा है।

