अनुपमा की इज्जत धूल-धूल करेगी बेटी पाखी, शाह हाउस में हमेशा के लिए शिफ्ट होगी राखी, शो में आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 12:50 PM IST

Anupamaa Spoilers 3 twists: अनुपमा सीरियल में बड़ा तमाशा तब होगा जब पाखी अपनी हद पार कर देगी। आने वाले ट्रैक में हम देखेंगे कि अनुज अब अनुपमा और छोटी अनु को लेकर एक बड़ा फैसला करेगा...

अनुपमा की इज्जत धूल-धूल करेगी बेटी पाखी, शाह हाउस में हमेशा के लिए शिफ्ट होगी राखी, शो में आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

Anupamaa TV Show Spoilers 3 twists: अनुपमा हमारे टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रहा है। यह शो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हर हफ्ते बार्क रेटिंग में टॉप पर है। इन दिनों शो का ट्रैक काफी दिलचस्प है क्योंकि कहानी में अनुपमा के जीवन में फिर से नई मुसीबतें आने लगी हैं। जैसा कि अनुपमा, पाखी को वनराज के साथ अपने घर वापस जाने के लिए कहती है। पाखी को यह अपना अपमान लगता है। पाखी को लगता है कि अनुपमा उसे उसके घर से निकाल रही है। अब इस बार अनुपमा, बापूजी से मिलने शाह हाउस जाती है क्योंकि उसने कुछ बुरे सपने देखे थे।

आने वाले ट्रैक में जब अनुपमा और छोटी अनु के साथ घर जाती है तो पाखी, अनुपमा पर चिल्लाती हुई आती है और उसे बाहर जाने के लिए कहती है। पाखी, अनुपमा को एक मिनट भी शाह हाउस में नहीं रहने देती। यहां तक कि राखी, काव्या, वनराज, बा, बापूजी, किंजल इस तरह का पाखी में परिवर्तन देखकर हैरान रह जाएंगे। यहां तक कि छोटी अनु भी डर जाती है। अनुपमा अब क्या करेंगी और इस बार वो पाखी को कैसे संभालेंगी?

अनुज लगाएगा अनुपमा पर पाबंदी
बड़ा तमाशा तब होगा जब पाखी अपनी हद पार कर देगी और अनुपमा को कलंक कहकर बुलाएगी। यहां तक कि वो अनुपमा के मां होने पर भी सवाल करेगी। पाखी, अनु को बिन मां की बेटी कहकर आहत करेगी और अनुज को जोरू का गुलाम कहकर अपमानित भी करेगी। स्तिथि काफी बिगड़ जाती है और अनुज यह सब तमाशा देखता है जो अनुपमा को झकझोर कर रख देता है। अब अनुज अपनी पत्नी अनुपमा और बेटी अनु का अपमान सहन नहीं करेगी। इसलिए इस बार अनुज ने अनुपमा का शाह परिवार के साथ संबंध हमेशा के लिए तोड़ने का कठोर कदम उठाएगा। अनुज अपने परिवार की रक्षा करना चाहता है। इसीलिए अनुज हमेशा के लिए शाह हाउस के दरवाजे अनुपमा के लिए बंद करने वाला है।

Anupamaa update, March 25: Anupamaa announces her marriage with Anuj  through her dance performance - Times of India

शाह हाउस में शिफ्ट होगी राखी
टीवी सीरियल अनुपमा एक नए ड्रामा का इंतजार कर रहा है। हम नहीं चाहते कि आप इसे मिस करें। फिलहाल अनुपमा की जिंदगी पाखी और अनु दोनों के बीच फंसने के इर्द-गिर्द घूम रही है। अनुज उसके लिए तनाव में है जब यहां राखी, शाह परिवार में ड्रामा को मसाला देने के लिए एंट्री करेगी। राखी ने किंजल की डिलीवरी के लिए लग्जरी सुइट बुक किया है। लेकिन वो इससे इंकार कर देती है।

Anupama: Rakhi Dave's last warning to Paritosh, Pakhi, Samar

किंजल की डिलीवरी शाह परिवार में ही होगी। अब यह बात राखी को गुस्सा दिलाती है। इस तरह अब पाखी परिवार के लिए एक और बड़ा झटका लेकर आ रही है। क्योंकि पाखी ने शाह हाउस में शिफ्ट होने का फैसला किया है। इस तरह से अनुपमा और शाह परिवार के लिए एक नई मुसीबत आने वाली है। राखी ने छोटी अनु के बारे में जान लिया है और अब यह एक बहुत बड़ा ड्रामा रचने जा रहा है।

End of Article