सुनील ग्रोवर ने किया खुलासा, शाहरुख खान ने अपनी मिमिक्री किए जाने पर दिया था ऐसा रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2020, 12:10 AM IST

Sunil Grover on mimicking actors: सुनील ग्रोवर ने शाहरुख खान की मिमिक्री करने पर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 'किंग खान' ने अपनी मिमिक्री किए जाने कैसा रिएक्शन दिया था।

सुनील ग्रोवर ने किया खुलासा, शाहरुख खान ने अपनी मिमिक्री किए जाने पर दिया था ऐसा रिएक्शन

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर लंबे समय बाद 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' से  छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और जबरदस्त मिमिक्री से फैंस को खूब हंसाया है। उनका निभाया गुत्थी का किरदार आज भी लोगों के दिलों के करीब है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अजय देवगन की मिमिक्री के बारे में बात की। उन्होंने शाहरुख के बारे में एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि कैसे 'किंग खान' ने एक मर्तबा अपनी मिमिक्री किए जाने पर रिएक्शन दिया था।
Sunil Grover

सुनील ग्रोवर कई मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार्स की मिमिक्री करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सुनील शाहरुख की मिमिक्री करते वक्त पूरी तरह उनके अंदाज को अपना लेते हैं। सुनील ने कहा, 'मुझे याद है एक बार शाहरुख खान ने कहा था, 'यार, मैं ऐसा तो नहीं करता।' सुनील ने अजय देवगन की मिमिक्री करने पर कहा, 'एक बार जब मैंने अजय देवगन के सामने परफॉर्म किया तो वह हंस पड़े। एक्ट देखने के बाद ज्यादातर एक्टर्स हंसते हैं। अब तक मुझे कभी कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। लोग उन्हें सेलिब्रेट करते हैं, हम भी उन्हें सेलिब्रेट करते हैं। मैं खुशकिस्मत रहा हूं।'

मिमिक्री करते समय अपमान और कॉमेडी के बीच पतली रेखा के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा कि वह अक्सर मिमिक्री को ट्रिब्यूट के रूप में पेश करने की कोशिश करते हैं। सुनील ने कहा कि वह एक्टर्स की नकल नहीं करते। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं करता हूं। अधिकांश एक्टर्स जिनकी मैं मिमिक्री करता हूं, मैं उनका फैन हूं। उन्होंने मुझे प्रभावित किया है, मेरा मनोरंजन किया है। मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं और मेरी मिमिक्री उनके लिए एक ट्रिब्यूट होती है।'

​

End of Article