जयपुर में अकेडमी चलाती हैं Balika Vadhu की सुमित्रा, जानें कौन हैं Smita Bansal के रियल लाइफ 'भैरों सिंह'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2021, 03:15 PM IST

Who is Smita Bansal Aka balika vadhu Sumitra: स्मिता कंबस करीब 22 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। खबरें आई थीं कि सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी ऑनस्क्रीन सास स्मिता को डेट किया...

जयपुर में अकेडमी चलाती हैं Balika Vadhu की सुमित्रा, जानें कौन हैं Smita Bansal के रियल लाइफ 'भैरों सिंह'

90 के दशक के हिट टीवी सीरियल अमानत और सरहदें में अपनी मासूम मुस्कान, उम्दा एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वालीं स्मिता बंसल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हालांकि दर्शकों के बीच स्मिता बंसल ने जिस रोल से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी पाई वो बालिका वधू में निभाया सुमित्रा का किरदार था। आज भी घर-घर में स्मिता बंसल को सुमित्रा भैरों सिंह के नाम से जाना जाता है। आनंदी की सासु मां के रोल से स्मिता बंसल ने सबका दिल जीत लिया। 

मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखने वाली स्मिता बंसल हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, इसलिए वह कम उम्र में ही मुंबई आ गई थीं। वह खुद को साबित करना चाहती थीं और ताकि उनके घरवाले जल्दी शादी ना करें। मुंबई में उन्होंने टीवी और कुछ विज्ञापनों में छोटी भूमिकाओं के साथ शुरुआत की। जल्द ही स्मिता बंसल को अच्छे मौके मिले, क्योंकि उनका पहला टीवी सीरियल हिट रहा था। देखते ही देखते उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपने लिए एक स्थान बना लिया।

स्मिता बंसल ने इंडस्ट्री से ही जुड़े अंकुल मोहला से शादी है। एक्ट्रेस के पति अंकुश मोहला एक्टर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने टीवी शो श्श्श... कोई है, आसमान से आगे, गुलाम और एवरेस्ट का निर्देशन किया है। कपल की शादी को 20 साल हो चुके हैं। स्मिता और अंकुल की 2 बेटियां हैं। 


स्मिता बंसल का पहला टीवी सीरियल 1998 में आया चैलेंज था। इसी के अगले साल वो तुलसी में नजर आईं। दोनों ही शो में स्मिता ने लीड रोल निभाया था। स्मिता करीब 22 साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ चुका नाम
ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी ऑनस्क्रीन सास स्मिता बंसल को डेट किया। दोनों ने बालिका वधू शो में काम किया था। बाद में जब सिद्धार्थ बिग बॉस में पहुंचे तो ये अफेयर की खबर सामने आई थी। हालांकि स्मिता बंसल ने इसपर कहा था- 'हम सिर्फ को-एक्टर थे। सिर्फ इसलिए कि आप एक साथ काम करते हैं और हैंगआउट करते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप उस व्यक्ति को डेट कर रहे हैं। यह सिर्फ एक अफवाह है।'

स्मिता बंसल की है अपनी एक्टिंग अकेडमी 
स्मिता बंसल ने 'खतरों के खिलाड़ी 4' (2011) में भी हिस्सा लिया था। इस सीजन की वो एक दमदार कंटेस्टेंट थीं। इतना ही नहीं अपने पति के साथ स्मिता बंसल ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 5' (2012) में भी भाग लिया था। लेकिन जल्द ही ये जोड़ी बाहर हो गई थी। स्मिता बंसल की अपनी एक एक्टिंग अकेडमी भी है। साल 2017 में, उन्होंने जयपुर में 'स्मिता बंसल एक्टिंग' स्टूडियो नाम से अपनी अभिनय अकादमी शुरू की। बता दें, स्मिता एक सक्रिय थिएटर कलाकार हैं और उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी में कई थिएटर-प्ले किए हैं। उन्होंने राजस्थान की क्षेत्रीय फिल्मों में भी काम किया है।

End of Article