Sidharth Shukla के परिवार के साथ शहनाज गिल ने की खास पूजा, तस्‍वीरें हो रहीं वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2021, 05:06 PM IST

Sidharth Shukla cremation: सिद्धार्थ शुक्ला पंचतत्‍व में विलीन हो गए हैं। ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्‍कार हुआ। इससे पहले एक पूजा की गई, जिसमें शहनाज गिल भी शामिल हुईं।

Sidharth Shukla के परिवार के साथ शहनाज गिल ने की खास पूजा, तस्‍वीरें हो रहीं वायरल
Photo Credit: Instagram

Shehnaaz Gill on Sidharth Cremation: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से पूरा देश सदमे में है। टीवी इंडस्ट्री से लेकर पूरी फैंडम हर कोई इस बारे में निशब्‍द हैं। शुक्रवार यानी आज पूरी रिवाज के साथ सिद्धार्थ का अंतिम संस्‍कार किया गया। वह पंचतत्‍व में विलीन हो गए। उनकी आत्‍मा की शांति के लिए पूरे परिवार ने एक खास पूजा की। इसमें सिद्धार्थ के परिवार के साथ शहनाज गिल भी शामिल हुईं। पूजा की ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

ये तस्‍वीर सिडनाज फैंडम की ओर से शेयर की जा रही हैं। वायरल तस्‍वीरों के मुताबिक शहनाज गिल पूजा करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये पूजा अंतिम संस्कार करने से पहले की है। ये एक्‍टर की आत्‍मा की शांति के लिए की गई है। शहनाज की इन तस्‍वीरों को देख उनके चाहने वाले भावुक हो रहे हैं।

शहनाज गिल वायरल फोटोज में  पूजा के लिए बैठी नजर आ रही हैं। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला की मां और बहन भी शामिल हैं। वायरल फोटोज में इस भावुक दृश्य को देख हर किसी की आंखों में आंसू हैं। श्मशान घाट में भी  शहनाज़ गिल बेसुध नजर आ रही हैं। उन्‍हें उनके भाई, शहबाज़ और विकास गुप्ता ने पकड़ रखा है। 

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संसकार ओशिवारा श्मशान घाट में  किया गया है।  उनकी मां रीता शुक्ला ने चिता को आग दी है। सिद्धार्थ शुक्ला का पूरा परिवार गमगीन है। शहनाज के साथ उनके करीबी रिश्‍ते पहले भी देखने को मिले हैं। कुछ समय पहले शहनाज गिल को लोनावला में देखा गया था जब उन्होंने पूरे परिवार के साथ ड्राइव का लुत्फ उठाया था।

End of Article