Sidharth Shukla:सुबह से शाम तक मीटिंग में थे सिद्धार्थ शुक्ला, रात 10 बजे के बाद की जॉगिंग, ऐसा बीता आखिरी दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2021, 07:44 PM IST

Sidharth Shukla Last Day Details: सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक निधन से हर कोई सदमे में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला एक दिन पहले तक बेहद एक्टिव थे। जानिए सुबह से शाम तक क्या किया सिद्धार्थ शुक्ला ने...

Sidharth Shukla:सुबह से शाम तक मीटिंग में थे सिद्धार्थ शुक्ला, रात 10 बजे के बाद की जॉगिंग, ऐसा बीता आखिरी दिन

मुंबई. सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनके फैंस सदमे में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का सुबह साढ़े 10 बजे निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला अपने निधन से एक दिन पहले तक बेहद एक्टिव थे। वह रात जॉगिंग के लिए भी गए। 

पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला ने बुधवार दोपहर को एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में मीटिंग करने के लिए गए थे। मीटिंग से सिद्धार्थ रात करीब आठ बजे घर वापस लौटे थे। रात 10 बजे के बाद सिद्धार्थ शुक्ला बिल्डिंग के कंपाउंड में ही जॉगिंग के लिए गए थे। रात खाना खाने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला सोने के लिए चले गए थे। देर रात सिद्धार्थ शुक्ला ने तबीयत खराब होने के बारे में मां को बताया था। इसके बाद सिद्धार्थ की मां ने उन्हें जूस और पानी दिया। 

Sidharth Shukla on Twitter: "Indians making us proud over and over again… a  World Record in addition to the #Gold in #Paralympics … congratulations  #SumitAntil and #AvaniLekhara"

मां ने सोते हुए देखा 
रात तीन बजे सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने उन्हें सोते हुए देखा। सोने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने दवा भी ली थी। इसके बाद वह सुबह उठे और उन्होंने पानी मांगा और बताया कि सीने में अभी भी दर्द है। परिवार ने जैसे ही पानी दिया वह अचानक से बेहोश हो गए थे। सिद्धार्थ के फैमिली डॉक्टर को बुलाया जिन्होंने पल्स चेक करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sidharth Shukla passes away: Fan clubs heartbroken due to the sudden demise  of the actor | PINKVILLA

घर पहुंचे बिग बॉस कंटेस्टेंट्स 
सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाद फैंस लगातार हो रहे हैं। फैंस ने सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टर लगाया है। वहीं, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान, आरती सिंह और शेफाली जरीवाला पहुंच गए हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रियाज और हिंदुस्तानी भाऊ अस्पताल नजर आए। 

सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी की जा रही है। इसके अलावा उनकी विसरा रिपोर्ट भी सुरक्षित रखी जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा होगा। 

End of Article