sidharth shukla net worth : 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। उनके निधन से टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में हर कोई हैरान रह गया था। सिद्धार्थ के फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं। सिद्धार्थ का निधन 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुआ था। सिद्धार्थ के निधन से हर कोई सदमे में थे, लेकिन इस बात का सबसे ज्यादा असर उनकी खास दोस्त शहनाज गिल पर पड़ा था। शहनाज की हालत देख हर कोई परेशान हो गया था।
शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी बिग बॉस 13 में बनी थी। दोनों की जोड़ी को फैंस ने सिडनाज नाम दिया था। हालांकि शहनाज अब अपनी जिंदगी में धीरे- धीरे आगे बढ़ रही हैं। आइए जानते हैं सिद्धार्थ शुक्ला के पास कितनी संपत्ति थी।
करोड़ों के संपत्ति के मालिक थे सिद्धार्थ शुक्ला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला की नेट वर्थ 8.80 करोड़ थी। वो टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक थे। बिग बॉस 13 का विनर बनने के बाद एक्टर का स्टारडम और अधिक बढ़ गया था। एक्ट्रेस एक शो के लिए 10 लाख रुपये लेते थे और उनका सालना कमाई 1 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। सिद्धार्थ का मुंबई के पॉश इलाके में शानदार घर है, जहां वो अपनी मां के साथ रहते थे। एक्टर को अपनी बहनों से भी खास लगाव था। वो बिग बॉस में कई बार अपनी मां और बहन से जुड़ी बातों का खुलासा करते थे।
सिद्धार्थ को लग्जिरियस बाइक और गाड़ियों का शौक था। एक्टर अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब थे। सिद्धार्थ ने कई टीवी शोज में काम किया था। इसके अलावा एक्टर ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में नजर आए थे। उनकी ये सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई थी। सिद्धार्थ को बालिका वधू में शिव के किरदार से पहचान मिली थी।

