Sidharth Shukla के निधन के बाद इतनी बदल गई Shehnaaz Gill की लाइफ, साइन की दो बड़ी फिल्में, ऐसे की वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 01:11 PM IST

Shehnaaz Gill life after Sidharth Shukla: बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की दो सितंबर को पहली डेथ एनिवर्सरी है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल की लाइफ में कई बदलाव आए थे। जानिए कैसे बदली शहनाज गिल की लाइफ...

Sidharth Shukla के निधन के बाद इतनी बदल गई Shehnaaz Gill की लाइफ, साइन की दो बड़ी फिल्में, ऐसे की वापसी

Shehnaaz Gill life after Sidharth Shukla: एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की दो सितंबर के दिन पहली डेथ एनिवर्सरी है। दो सितंबर 2021 को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से उनकी सबसे अच्छी दोस्त और बिग बॉस की फाइनलिस्ट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बुरी तरह से टूट गई थी। कई वक्त तक शहनाज गिल मीडिया से दूर थीं। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्होंने वापसी की थी। इन एक साल में शहनाज ने अपना वजन घटाया। इसके अलावा दो बड़े प्रोजेक्ट्स शहनाज गिल के हाथ लगे। 

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन के कुछ वक्त बात शहनाज गिल की पंजाबी फिल्म हौसला रख रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शहानज गिल के अलावा दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा अहम रोल में थे। फिल्म के प्रमोशन से शहनाज दूर थीं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रीब्यूट देते हुए एक म्यूजिक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो का टाइटल था 'तू यही है'। ये गाना यूट्यूब पर वर्ल्डवाइड दूसरे नंबर पर ट्रेंड किया था। इसके अलावा शहनाज गिल ने बिग बॉस 15 के फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला के लिए खास परफॉर्मेंस दी थी। 

दो बड़े प्रोजेक्ट्स किए साइन
शहनाज गिल ने पिछले एक साल में दो बड़े प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं। शहनाज गिल साजिद खान की फिल्म 100 फीसदी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शहनाज गिल के अलावा जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को टीसीरीज प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2023 दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।  

बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल ने काफी ट्रांसफॉर्मेशन किया था। इसके बाद उन्हें मोस्ट स्टाइलिश फेस का अवॉर्ड भी मिला था। यही नहीं, पॉपुलर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के लिए उन्होंने कई बार फोटोशूट भी कराया था। फोटोशूट की फोटोज काफी वायरल  हुए थे। हाल ही में शहनाज गिल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी नजर आई थीं।

End of Article