Shweta Tiwari ने ब्‍लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का, 40 की उम्र में भी दे रहीं यंग एक्ट्रेसेस को टक्‍कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2021, 02:11 PM IST

Shweta Tiwari Post: श्‍वेता तिवारी अपने ग्‍लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्‍होंने कसौटी जिंदगी की है समेत कई पॉपुलर शोज में काम किया है। उन्‍होंने हाल ही में अपनी कुछ ग्‍लैमरस तस्‍वीरें शेयर की हैं।

Shweta Tiwari ने ब्‍लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का, 40 की उम्र में भी दे रहीं यंग एक्ट्रेसेस को टक्‍कर
Photo Credit: Instagram

Shweta Tiwari Instagram Pics: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा से ही अपने लुक्‍स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उनके हुस्‍न के चाहने वालों लाखों हैं। तभी तो उनके इंस्‍टाग्राम पर अपनी लेटेस्‍ट तस्‍वीरों को पोस्‍ट करते हीं ये तेजी से वायरल हो गईं। श्‍वेता इसमें ब्‍लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। इन तस्‍वीरों में उनका बोल्‍ड अवतार देखने को मिल रहा है। 40 की उम्र में भी एक्ट्रेस का ये ग्‍लैमरस अंदाज फैंस को खूब लुभा रहा है। 

यही वजह है कि श्‍वेता की इन तस्‍वीरों को अभी तक करीब 3 लाख से ज्‍यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनकी ये फोटोज इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। फोटोज में श्वेता डिजाइनर ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। श्‍वेता को फैंस के अलावा तमाम सेलेब्रिटीज से भी कॉम्प्लिमेंट मिल रहे हैं। 

shweta

श्‍वेता ने ब्‍लैक शिमर आउटफिट को कैरी किया है। इसमें उन्‍होंने अपने लुक को इंहेंस करने के लिए बोल्‍ड मेकअप किया है। उन्‍होंने अपनी आंखों को आकर्षक बनाने के लिए डार्क ग्रे कलर के आईशैडो का इस्‍तेमाल किया है। जबकि लिप्‍स को भी मैरून और ब्राउन शेड की लिप्‍स्टिक से फिल किया है। 

श्‍वेता ने लुक को कम्‍प्‍लीट करने के लिए डायमंड के डैंगल्‍स और अंगूठी पहनी है। साथ में बालों को खुला रखा है। इसमें वो काफी खूबसूरत और ग्‍लैमरस लग रही हैं। उनकी अदाओं और एक्‍सप्रेशन्‍स ने तस्‍वीरों की खूबसूरती और बढ़ा दिया है। 

shweta

श्वेता तिवारी इससे पहले भी सोशल मीडिया हैंडल पर तस्‍वीरें साझा कर चुकी हैं। उन्‍होंने अपनी बिकिनी और बोल्ड तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में रहीं थीं। 

वह इस उम्र में भी 6 पैक ऐब्स मेनटेन करती हैं। उनके परफेक्‍ट फिगर और फिटनेस का हर कोई दीवाना है। वह एक बेटी की मां भी हैं। श्‍वेता रियलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 
 

End of Article