Shweta Tiwari Birthday: 500 रुपए थी श्वेता तिवारी की पहली सैलेरी, आज एक एपिसोड के लिए लेती हैं इतनी फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2021, 07:42 AM IST

Shweta Tiwari Birthday: श्वेता तिवारी चार अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी आज करोड़ों की नेटवर्थ की मालकिन हैं। जानिए कितनी है श्वेता की नेटवर्थ.

Shweta Tiwari Birthday: 500 रुपए थी श्वेता तिवारी की पहली सैलेरी, आज एक एपिसोड के लिए लेती हैं इतनी फीस

मुंबई. कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का किरादार से पॉपुलर हुईं श्वेता तिवारी 10 अक्टूबर को अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में जन्मी श्वेता तिवारी 12 साल की उम्र से ही काम कर रही हैं। 

श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत एक ट्रैवल एजेंसी से की थी। श्वेता तिवारी को पहली सैलेरी 500 रुपए महीना थी। श्वेता तिवारी को पहचान कसौटी जिंदगी की से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने प्रेरणा का रोल निभाया था। एक इंटरव्यू में एकता ने बताया था कि श्वेता को उन्होंने सबसे पहले दूरदर्शन के एक छोटे से क्लिप में देखा था। इसमें वह साइड रोल में थीं। प्रोडक्शन टीम से कहा कि दूरदर्शन के शो में जो पीछे खड़ा है उसे बुलाओ।

Exclusive: Shweta Tiwari confirms, 'Yes, I have tested positive for  COVID-19, I have to Quarantine myself till October 1' - Times of India

इतनी  नेटवर्थ की हैं मालकिन
श्वेता तिवारी की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 81 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन हैं। एक्टिंग के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और रिएलिटी शो के जरिए  भी पैसा कमाती हैं। श्वेता तिवारी एक एपिसोड के लिए तीन लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। टीवी सीरियल के अलावा श्वेता तिवारी ने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। 

Has Shweta Tiwari tested positive for COVID-19? - Times of India

मुंबई में है आलीशान घर
श्वेता तिवारी का मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट है। श्वेता तिवारी मुंबई के कांदिवली में एक हाईराइज अपार्टमेंट में रहती हैं। वहीं, श्वेता के कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां है। 

श्वेता के पास बीएमडब्लू 7 सीरीज की 730 LD कार है। इस कार की कीमत लगभग 1.38 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास ऑडी ए4 है। इस कार की कीमत 47.60 लाख रुपए है।
 

End of Article