सलमान खान की हीरोइन बनीं शहनाज गिल? भाईजान की इस फिल्म में निभाने वाली हैं अहम भूमिका 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 06:02 PM IST

Shehnaz Gill To Play A Pivotal Role In Salman Khan's Film: हाल ही में यह खबर आई है कि हौसला रख एक्ट्रेस शहनाज गिल को अब सलमान खान की आगामी फिल्म में एक बड़ा रोल मिल गया है। यहां जानिए इस खबर की क्या सच्चाई है।

सलमान खान की हीरोइन बनीं शहनाज गिल? भाईजान की इस फिल्म में निभाने वाली हैं अहम भूमिका 

Shehnaz Gill To Play A Pivotal Role In Salman Khan's Film: कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि शहनाज गिल को कंगना रनौत के पॉपुलर रियालिटी शो लॉकअप के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा था कि इस रियालिटी शो में जेलर करण कुंद्रा को हटाकर शहनाज गिल को रखा जाएगा। लेकिन ऐसे में एक और खबर सामने आ रही है जिसकी वजह से सलमान खान और शहनाज गिल के फैंस काफी खुश हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी भी एक्ट्रेस के लिए सलमान खान के साथ काम करना बहुत मुश्किल माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान के साथ काम करने के लिए कई एक्ट्रेसेज बेताब रहती हैं। लेकिन शहनाज गिल की किस्मत अब चमक उठी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह खबर सामने आई है कि शहनाज गिल को एक बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट मिल गया है।

सलमान खान की हीरोइन बनेंगी शहनाज गिल?

एक न्यूज पोर्टल के अनुसार, शहनाज गिल को सलमान खान की आगामी फिल्म में एक बड़ा किरदार मिला है। इस फिल्म में शहनाज गिल की एक अहम भूमिका होगी। ऐसे में लोग यह कयास लगा रहे थे कि शहनाज गिल सलमान खान की हीरोइन बनने वाली हैं। लेकिन जो खबर सामने आई है उसके अनुसार शहनाज गिल को सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के अपोजिट कास्ट किया जाएगा। 

हाल ही में शहनाज गिल इफ्तार पार्टी के लिए सलमान खान से मिली थीं। इस दौरान सलमान खान ने तहे दिल से शहनाज गिल का स्वागत किया था। इफ्तार पार्टी से जो तस्वीरें सामने आई थीं उसमे यह साफ देखा जा रहा था कि सलमान खान शहनाज गिल का बहुत अच्छी तरह से ध्यान रख रहे थे। इसके साथ शहनाज गिल सलमान खान से बिग बॉस 15 के ग्रांड फिनाले में भी मिलने आई थीं। इंडिया टूडे की एक खबर के अनुसार, एक्ट्रेस को कभी ईद कभी दीवाली फिल्म के लिए कास्ट किया जा रहा है। शहनाज गिल को बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए दर्शक बेचैन हैं।

End of Article