Katrina Kaif Bikini Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल, खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। कैटरीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं जिनके चलते वो चर्चा में आ गईं।
ब्लू फ्लोरल बिकिनी में शेयर की फोटोज
कैटरीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की जिनमें वो ब्लू फ्लोरल बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। समंदर किनारे नजर आ रही एक्ट्रेस इन सन- किस्ड फोटोज में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए कैटरीना ब्लू हार्ट इमोजी बनाए। एक्ट्रेस ने जैसे ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं फैंस ने इसपर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ करनी शुरू कर दी। फैंस का कहना है कि इन तस्वीरों में वो काफी अच्छी लग रही हैं।
पहले भी दिखा था बोल्ड अंदाज
मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब शादी के बाद कैटरीना ने अपनी ग्लैमरस व बिकिनी फोटोज पोस्ट की हों, इससे पहले भी को शादी के बाद बोल्ड अंदाज में नजर आ चुकी हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर तस्वीरों में वो समंदर किनारे ही नजर आ रही हैं। इससे पहले वो ग्रीन बिकिनी सेट में अपनी फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लू नियॉन बिकिनी पहनी थी और इसके साथ व्हाइट ट्रांसपेरेंट शर्ट कैरी की थी। कुछ समय पहले कैटरीना कैफ ब्लैक मॉलोकीनी में अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लाॅन्ट करती नजर आई थीं। इसे उन्होंने मैचिंग हैट के साथ पेयर किया था।



पिछले साल की थी शादी
मालूम हो कि कैटरीना ने पिछले साल 09 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी, जिसमें दोनों के परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बता दें कि दोनों पिछले कुछ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन उन्होंने इसे कभी पब्लिक नहीं किया था। शादी के बाद कैटरीना की कई तस्वीरें विक्की की फैमिली के साथ भी सामने आ चुकी हैं।

