Salim Ghouse Death: नहीं रहे 90 के दशक के मशहूर विलेन Salim Ghouse, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 05:40 PM IST

Salim Ghouse Passes Away: कोयला समेत 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले Salim Ghouse का निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में सलीम ने अंतिम सांस ली।

Salim Ghouse Death: नहीं रहे 90 के दशक के मशहूर विलेन Salim Ghouse, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Salim Ghouse Death: 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर Salim Ghouse का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर शारिब हाशमी ने सलीम गौस के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। सलीम ने कई फिल्मों में निगेटिव रोल निभाए थे। इसके अलावा वह भारत एक खोज, टीपू सुल्तान, कृष्णा और वागले की दुनिया जैसे कई सीरियल का भी हिस्सा रहे थे। 

Salim Ghouse की वाइफ अनीत ने एक न्यूज चौनल से बातचीत में बताया कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हुई है। बकौल अनीता, 'कल देर रात वह बिल्कुल ठीक थे। उन्होंने अपने काम खत्म किए और खाना भी खाया। अचानक से उन्हें परेशानी महसूस हुई। उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।' वहीं, वेब सीरीज फैमिली मैन के एक्टर शारिब हाशमी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पहली बार Salim Ghouse साहब को टीवी सीरियल सुबह में देखा था। उनका काम लाजवाब था!! उनकी आवाज।  

Also Read: सिनेमा जगत से बुरी खबर, अमिताभ की ‘अंधा कानून’ के डायरेक्टर टी रामा राव का निधन

90 के दशक के पॉपुलर विलेन 


Salim Ghouse ने साल 1978 में फिल्म स्वर्ग और नर्क से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह चक्र, सारांश जैसी फिल्मों में नजर आए थे। 90s की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। साल 1997 में आई शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म कोयला में उन्होंने अमरीश पुरी के छोटे भाई ब्रिजवा का रोल निभाया था। इसके अलावा वह साउथ की कई फिल्मों में भी निगेटिव रोल किए थे। साल 1989 में तमिल फिल्म वेट्टरी विजाहा में उन्होंने कमल हासन के दुश्मन का रोल निभाया था। 1993 में आई मणि रत्नम की फिल्म थिरुदा, थिरुदा में भी विलेन का रोल निभाया था।

تويتر \ BRIJWA SRK FAN على تويتر: "The BGM still gives me chills. Amrish  Puri's dialogues still crack me up. And how can I forget SRK saying, "Maut  ki marzi, tum kya


पर्सनल लाइफ की बात करें तो Salim Ghouse ने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया था। उन्होंने श्याम बेनेगल के टीवी सीरियल भारत एक खोज में भगवान राम और टीपू सुल्तान का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह कुंदन शाह के सीरियल वागले की दुनिया में नजर आए थे। साल 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म द लायन किंग में उन्होंने स्कार के किरदार को हिंदी में अपनी आवाज दी थी।

End of Article