सगाई पार्टी में Shehnaaz Gill ने किया डांस, Asim Riaz ने लिखा- 'लोग कितनी जल्दी आगे बढ़ जाते हैं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2021, 09:17 AM IST

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर आसिम रियाज ने ऐसे कमेंट किया कि सिडनाज के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सगाई पार्टी में Shehnaaz Gill ने किया डांस,  Asim Riaz ने लिखा- 'लोग कितनी जल्दी आगे बढ़ जाते हैं'

मुंबई. बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज गिल सदमे में हैं। उन्होंने पार्टी, इवेंट्स से दूरी बना ली है। अब काफी वक्त बाद उनका एक वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस वीडियो पर सीजन 13 के उनके को कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने चुटकी ली है, इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस आसिम को ट्रोल कर रहे हैं। 

शहनाज गिल टीवी सेलेब्स के मैनेजर की सगाई के फंक्शन में पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का गाउन पहना था। सगाई की पार्टी में शहनाज गिल ने जमकर डांस भी किया। सोशल मीडिया पर शहनाज के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वह सैराट फिल्म के गाने झिंगाट गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। शहनाज इस पार्टी में अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं। शहनाज के चेहरे पर हंसी भी नजर आ रही थीं। सिडनाज (सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल) के फैंस इस वीडियो को देखकर काफी खुश हैं। 

आसिम रियाज ने किया ये कमेंट 
शहनाज गिल के वीडियो पर बिग बॉस 13 के उनके को-कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने चुटकी ली है। आसिम रियाज ने लिखा, 'लोग जल्दी अपने लोगों को भूल कर आगे बढ़ जाते हैं। क्या बात…क्या बात। नई दुनिया। आसिम रियाज के इस ट्वीट से सिडनाज खासकर शहनाज गिल के फैंस नाराज हो गए। फैंस सोशल मीडिया पर SHAME ON ASIM RIAZ और शहनाज की मर्जी हैशटैग ट्रेंड करवा रहे हैं।

Asim Riaz

सिद्धार्थ शुक्ला को गाने से दी श्रद्धांजलि 
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल ने एक वीडियो गाने के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। गाने का नाम है, 'तू यहीं है'। इसमें सिद्धार्थ और शहनाज की कुछ वीडियो क्लिपिंग्‍स का इस्‍तेमाल कर पेश किया गया है। 

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को स्क्रीन पर देख सिडनाज फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। गाने के बोल राज रंजोढ ने लिखे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल पहली बार बिग बॉस 13 के घर में मिले थे। 

End of Article