शहनाज गिल ने 'तू यहीं है' गाने से सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद, वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 29, 2021, 12:58 PM IST

Sidnaaz new song: सिद्धार्थ और शहनाज गिल का नया गाना 'तू यहीं है' रिलीज हो चुका है। दोनों का ये वीडियो देख फैंस भावुक हो गए है। गाने के जरिए सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी गई है।

Sidnaaz new song Tu Yaheen Hai: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज गिल बुरी तरह से टूट गई थीं। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर भी चुप्पी साध रखी थी। काफी अरसे बाद शहनाज ने सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि देने के मकसद से उनके साथ अपना एक नया गाना पेश किया है। जिसका नाम है, 'तू यहीं है'। इसमें सिद्धार्थ और शहनाज की कुछ वीडियो क्लिपिंग्‍स का इस्‍तेमाल कर पेश किया गया है। दोनों को स्क्रीन पर देख सिडनाज फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। गाने के बोल राज रंजोढ ने लिखे हैं। इससे पहले शहनाज ने गुरुवार को अपने इंस्‍टाग्राम पर गाने का पोस्‍टर पोस्‍ट किया था। जिसमें सिडनाज हंसते हुए नजर आते हैं। शहनाज़ ने इसमें एक कैप्शन लिखा, “तू मेरा है और ……………… @realsidharthshukla #Sidharthshukla। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल पहली बार बिग बॉस 13 के घर के अंदर बंद होने के दौरान मिले थे। शो के दौरान उनकी दोस्ती बढ़ी। यहां तक कि दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की भी अफवाह उड़ी थी।

End of Article