Shama Sikander Wedding: आज गोवा में शादी करेंगी शमा सिकंदर, 40 साल की उम्र में बनेंगी दुल्हन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 10:40 AM IST

Shama Sikander to Tie Knot In Goa: एक्ट्रेस शमा सिकंदर 14 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन संग गोवा में शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले शमा ने वेडिंग फंक्शंस की तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

Shama Sikander Wedding: आज गोवा में शादी करेंगी शमा सिकंदर, 40 साल की उम्र में बनेंगी दुल्हन
Photo Credit: Instagram

Shama Sikander Wedding Details: टीवी सीरियल ये मेरी लाइफ है से घर- घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) आज (14 मार्च) अपने बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन  संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इससे पहले शमा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्री- वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं और फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। 

शमा ने शेयर की ये तस्वीरें

शमा ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की उनमें वो व्हाइट कलर के गाउन में हैं जबकि जेम्स ब्लैक सूट में नजर हैं और बो लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर कर शमा ने लिखा, 'और इस तरह यह शुरू होती है।' इसके बाद उन्होंने और तस्वीरें शेयर कीं, इनमें से एक फोटो में वो जेम्स के साथ लिपलॉक करती दिख रही हैं। बता दें कि शमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखो फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.6 मिलियन यानी 26 लाख लोग फॉलो करते हैं।

गोवा में करेंगी शादी

शमा सिकंदर 40 साल की उम्र में दुल्हन बनने जा रही हैं। वो आज बॉयफ्रेंड जेम्स गोवा में शादी करेंगी। शमा ने व्हाइट वेडिंग करने का फैसला किया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था उन्हें व्हाइट वेडिंग पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा था,'मुझे व्हाइट वेडिंग में लोगों को देखना पसंद है, लेकिन मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मुझे कैसी शादी चाहिए। मुझे व्हाइट वेडिंग से जुड़ी सादगी, क्लास और एलिगेंस पसंद है।'

शमा ने जेम्स को लेकर कही ये बात

शमा सिकंदर छोटे पर्दे की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को छुपा कर नहीं रखा। वह सोशल मीडिया पर भी अक्सर जेम्स के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शमा ने बताया था कि उनका रिश्ता जेम्स के साथ बहुत स्मूद है, और उनसे अच्छा जीवनसाथी उन्हें नहीं मिल सकता।' मालूम हो कि शमा और जेम्स साल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते दोनों को अपनी शादी टालनी पड़ी थी।

End of Article