सीरियल ये मेरी लाइफ से लीड एक्ट्रेस के रूप में अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाली शमा सिकंदर उस वक्त की टॉप एक्ट्रेस रही हैं। हालांकि अब वे काफी वक्त से एक्टिंग से दूर हैं। इन दिनों शमा अपने मंगेतर जेम्स मिलिरॉन के साथ तुर्की के Beach पर हॉलीडे मना रही हैं। इस दौरान ये कपल साथ में बेहद अच्छा लग रहा है। यहां वे पानी में अपने मंगेतर के साथ राइड करते हुए पोज दे रही हैं। शमा यहां एक पेस्टल हॉल्टर नेक बिकिनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
शमा भले ही इंडस्ट्री से दूर हो, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां शमा एक नियॉन बिकिनी में लेटे हुए पोज दे रही हैं।
इस फोटो में शमा वाइट हॉल्टर नेक बिकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक वाइट श्रग से लेयर किया है।
अपने मंगेतर जेम्स के साथ मैचिंग येलो आउटफिट में शमा बेहद खुश नजर आ रही हैं। शमा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने मंगेतर के साथ फोटोज पोस्ट करती हैं।
यहां डीप नेक बिकिनी में शमा का बोल्ड लुक नजर आ रहा है। वे रेड लिपस्टिक के साथ सबटल और मैसी बालों में पोज दे रही हैं।
इस फोटो में शमा एक खूबसूरत डीप नेक नियॉन ग्रीन ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने अपनी ड्रेस के मैचिंग के क्वर्की नियॉन ग्रीन सनग्लासेज कैरी किए हैं। यहां शमा ने वाइट स्नीकर्स और कलरफुल ईयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया है।
शमा सोशल मीडिया के जरिए वे फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।