छोटे पर्दे पर अब दर्शकों को मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, जल्द दस्तक दे रहा है Sarabhai Vs Sarabhai का नया सीजन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 11:32 AM IST

Sarabhai Vs Sarabhai New Season: पहले सीजन के शानदार सक्सेस के बाद अब तकरीबन 17 साल बाद साराभाई वर्सेज साराभाई का नया सीजन छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। इस बात की जानकारी प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने खुद दी है। 

छोटे पर्दे पर अब दर्शकों को मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, जल्द दस्तक दे रहा है Sarabhai Vs Sarabhai का नया सीजन 

Sarabhai Vs Sarabhai New Season: दर्शकों को अब छोटे पर नया सरप्राइज मिलने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि हाल ही में यह खबर सामने आई है कि तकरीबन 17 वर्षों के बाद साराभाई वर्सेज साराभाई कॉमेडी टीवी शो का नया सीजन दस्तक देने वाला है। अगर आपको याद होगा तो यह वही टीवी शो है जिससे अनुपमा फेम रूपाली गांगुली को पहचान मिली थी। इस टीवी सीरियल के प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने अब यह जानकारी खुद दी है कि जल्द ही छोटे पर्दे पर साराभाई वर्सेज साराभाई का नया सीजन टेलीकास्ट होने वाला है। ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए जेडी मजीठिया ने खुद ने बताया कि जब भी इस टीवी शो की कास्ट रीयूनाइट होती है, तब दर्शकों को यह लगता है कि नया सीजन जल्द आने वाला है।

जेडी मजीठिया ने आगे यह कहा कि 'ऐसा जल्द होने वाला है।' वह दर्शकों की डिमांड पूरी करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि 'मैं फैंस की बात से सहमत हूं। एक और सीजन बनना ही चाहिए। हम पूरी कोशिश करेंगे। हर कोई अपनी कोशिश का दायरा बढ़ाना चाहता है। इसके लिए कुछ और समय लगेगा। लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। जो पूरा देश चाहता है, हम उसे पूरा करके रहेंगे। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे। इस शो पर सोच अभी जारी है। हम यह रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे इसे मैनेज किया जाए। अभी सारे एक्टर्स बिजी हैं। इसीलिए हम कोई रास्ता निकाल रहे हैं। हर कोई सहयोग करने के लिए तैयार है।' 

अगर साराभाई वर्सेज साराभाई के मुख्य कास्ट की बात की जाए तो मोनीषा साराभाई का किरदार निभाने वाली अदाकारा रूपाली गांगुली इन दिनों अनुपमा टीवी शो में व्यस्त हैं। वहीं, सुमित राघवन जिन्होंने साहिल साराभाई का किरदार निभाया था वह जेडी मजीठिया का शो वागले की दुनिया कर रहे हैं। सतीश शाह, रत्ना पाठक शाह और राजेश कुमार भी अपने प्रोजेक्ट्स में फिलहाल व्यस्त हैं।

End of Article