फैशन वीक में निक्की तंबोली ने मचाया तहलका, ब्लैक ड्रेस में अदाकारा की अदाओं ने जीते करोड़ों दिल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 07:11 PM IST

Nikki Tamboli At A Fashion Show: फैशन वीक के दौरान निक्की तंबोली के लुक ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। इस ड्रेस में निक्की तंबोली बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 

Nikki Tamboli At Fashion Week: टीवी अदाकारा निक्की तंबोली लाइमलाइट में अपनी जगह बना ही लेती हैं। हाल ही में निक्की तंबोली ने फैशन शो डेब्यू किया, जिसमें उनके लुक ने करोड़ों दिलों को अपना दीवाना बना दिया। सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फैशन वीक के दौरान निक्की तंबोली ने ब्लैक बोल्ड ड्रेस पहना था जिसमें वह कातिलाना लग रही थीं। निक्की ने अपनी आंखों पर स्मोकी मेकअप किया था और चीक बोंस को हाइलाइट किया था। अपनी ड्रेस और फैशन वीक के बारे में बात करते हुए निक्की तंबोली ने यह कहा कि यह ड्रेस उन्हें बहुत पसंद आई क्योंकि यह ड्रेस उन्हें रिप्रेजेंट कर रही है। इस ड्रेस में उनका असली रूप देखने को मिल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि यह उनका डेब्यू है और वह इसे लेकर बहुत नर्वस थीं। उनका यह लुक पार्टी थीम पर आधारित था। टीवी अदाकारा ने कहा कि वह यह ड्रेस पहनकर वह डे या नाइट किसी भी डेट पर जा सकती हैं। 

End of Article