शादी-तलाक के 12 साल बाद फिर हुआ सामना, सारा खान और अली मर्चेंट ने Lock UPP में दी एक-दूसरे को चेतावनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 07:16 PM IST

Sara Khan And Ali Mercchant face off: अली मर्चेंट ने खुद जाकर सारा खान से बात की। इस दौरान अली कहते हैं कि हमारे बीच जो हुआ उसे 12 साल हो गए हैं...

शादी-तलाक के 12 साल बाद फिर हुआ सामना, सारा खान और अली मर्चेंट ने Lock UPP में दी एक-दूसरे को चेतावनी

lock upp Video Sara Khan And Ali Mercchant face off: कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप: जेल अत्याचारी खेल' में खूब सारे ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। अब रियलिटी शो शहर में चर्चा का विषय बन गया है और शो में 14वें कंटेस्टेंट के तौर पर सारा खान के एक्स हसबैंड अली मर्चेंट के एंट्री हो गई है। अली मर्चेंट की लॉक अप में एंट्री होते ही एंटरटेनमेंट दोगुना होने वाला है। टीवी अभिनेता और डीजे अली मर्चेंट के 'लॉक अप' में कंटेस्टेंट बनकर आते ही सारा खान का रिएक्शन देखने लायक रहा है। कभी सारा खान और अली मर्चेंट ने टीवी शो बिग बॉस में खुलेआम शादी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया था। अली ने इस बारे में बहुत कुछ कहा था कि ब्रेक-अप के बाद उनके जीवन में परिस्थितियाँ कैसे बदल गईं और उन्होंने काम पाने के लिए संघर्ष किया। सारा ने यह भी दावा किया कि उनकी बॉन्डिंग इतनी अच्छी नहीं थी।

अब एकबार फिर से टीवी रियलिटी शो में सारा खान और अली मर्चेंट आमने-सामने हैं। 'लॉक अप' ने उन्हें एक-दूसरे के आमने-सामने ला दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि लॉक अप में वे एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। क्या दर्शकों को उन्हें एक ही टीम में देखने को मिलेगा या वे विरोधी होंगे? हाल ही में सारा खान का वीडियो सामने आया है जिसमें वो अली मर्चेंट की एंट्री पर उन्हें इग्नोर करती दिख रही हैं। साथ ही देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके लिए शो में परिस्थिति अनकंफर्टेबल हो गई है। 

अली मर्चेंट एक वीडियो में खुद जाकर सारा खान से बात करते दिख रहे हैं। हालांकि यहां दोनों एक-दूसरे को चेतावनी दे रहे हैं। अली कहते हैं कि हमारे बीच जो हुआ उसे 12 साल हो गए हैं। उससे आगे बढ़ते हैं इस पर सारा खान भी यही कहती हैं कि वो पुरानी बातों को फिर से नहीं उखाड़ना चाहती हैं। साथ ही बेहतर होगा कि अब हम जहां हैं वहां से नई जर्नी शुरू करें। वहीं अली भी यही कहते है, 'मैं किसी को गिराकर आगे नहीं बढ़ना चाहता हूं और ये मत सोचना कि मैं तुम्हारी वजह से यहां आता हूं।'

आपको बता दें, एएलटी बालाजी और एमएक्स प्लेयर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर लॉक अप 24x7 लाइव-स्ट्रीमिंग कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि नए कंटेस्टेंट की एंट्री शो में कितना मसाला लेकर आती है। 

End of Article