ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर दिखेगा मोहसिन खान-शिवांगी जोशी का रोमांस? जानें क्या हो रही है इनकी वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 06:23 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पिछले कुछ समय से ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद यह कहा जा रहा है कि यह दोनों सितारे इस शो में वापसी करने वाले हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर दिखेगा मोहसिन खान-शिवांगी जोशी का रोमांस? जानें क्या हो रही है इनकी वापसी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mohsin Khan And Shivangi Joshi: कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ियां ऐसी होती हैं जो ना ही किसी टीवी सीरियल की पहचान बन जाती हैं बल्कि उन्हें लोगों का ढेर सारा प्यार भी मिलता है। इन्हीं में से एक ऑनस्क्रीन जोड़ी ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की थी जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। इस शो में जब मोहसिन खान और शिवांगी जोशी पहली बार नजर आए थे तब इन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। जिसके बाद इन दोनों ने अपने ऑनस्क्रीन रिश्ते की वजह से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। जब ये रिश्ता क्या कहलाता है से मोहसिन खान और शिवांगी जोशी जा रहे थे तब दर्शकों को बड़ा झटका लगा था। लोग इन दोनों को इस टीवी सीरियल में फिर से देखना चाहते थे। 

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग यह कयास लगा रहे हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में एक बार फिर इन दोनों एक्टर्स को देखा जाएगा। फिलहाल मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने अपनी तरफ से कोई सफाई नहीं दी है। यह दोनों टीवी सितारे पिछले कई सालों तक अपनी जोड़ी की वजह से राज कर रहे थे। लोगों को इस टीवी सीरियल में इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आती थी। जब यह खबर सामने आई थी कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ये रिश्ता क्या कहलाता है को क्विट कर रहे हैं तब लोगों का दिल टूट गया था। 

क्या शो में हो रही है मोहसिन और शिवांगी की वापसी

जब से यह तस्वीर सामने आई है तब से लोगों में एक उम्मीद नजर आ रही है यह दोनों फिर से इस टीवी सीरियल में नजर आएंगे। लेकिन हकीकत तो यह है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल मोहसिन खान और शिवांगी जोशी नजर नहीं आने वाले हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है वह शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की बहुत पुरानी तस्वीर है। मोहसिन खान को इन दिनों म्यूजिक वीडियोज में देखा जा रहा है तो वहीं शिवांगी जोशी ओटीटी पर बालिका वधू 2 सीरियल में नजर आ रही हैं। 

End of Article