बिग बॉस में नजर आएगा तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा! कभी था नामी एक्टर आज गुमनामी में बिता रहा जिंदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 08:16 AM IST

Bigg Boss 16: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस को लेकर खबरें हैं कि उसके अगले सीजन के लिए उस बॉलीवुड एक्टर को अप्रोच किया गया है, जो आज गुमनामी में जिंदगी बिता रहा है। जानें कौन है ये एक्टर।

बिग बॉस में नजर आएगा तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा! कभी था नामी एक्टर आज गुमनामी में बिता रहा जिंदगी

रिएलिटी शो बिग बॉस का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। शो में कंटेस्टेंट के तौर पर आने वाले लोग भी खास होते हैं। अब शो को लेकर चर्चा है कि अगले सीजन के लिए एक ऐसे एक्टर को अप्रोच किया गया है जो किसी समय नामी एक्टर्स की लिस्ट में शामिल था, लेकिन अब गुमनामी में जिंदगी बिता रहा है। 

आपने पहचाना कौन है ये बच्चा?

तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुका है लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि इनकी जिंदगी पलट गई। ये एक्टर समय में बॉलीवुड के नामी एक्टर्स संग काम कर चुका है। इन्होंने कंगना रनौत से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ काम किया है। क्या आपने पहचाना कि फोटो में दिख रहा ये बच्चा कौन है? अगर नहीं पहचान पाए तो हम आपकी मदद कर देते हैं।

क्या शो के लिए होंगे तैयार?

फोटो में दिख रहा ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि एक्टर शाईनी आहूजा है। खबरों की मानें तो बिग बॉस 16 के लिए उन्हें अप्रोच किया गया है। मेकर्स चाहते हैं कि शाइनी अगले सीजन का हिस्सा बनें और इसके लिए वो एक्टर से बात कर रहे हैं। देखना होगा शाइनी आहूजा इसके लिए तैयार होते हैं या नहींं। 

लग चुका है रेप का आरोप

मालूम हो कि शाइनी का बॉलीवुड करियर ठीक चल रहा था कि तभी साल 2009 में शाइनी की 19 वर्षीय नौकरानी ने उनपर रेप का आरोप लगाया। इसके बाद उनपर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और धारा 506 (हत्या की धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में नौकरानी ने बताया कि उसके साथ कभी बलात्कार नहीं हुआ। हालांकि, जज का मानना था कि नौकरानी ने दबाव में झूठी गवाही दी है जिसके बाद साल 2011 में शाइनी आहूजा को सात साल की जेल की सजा सुनाई गई। बाद में एक्टर ने बताया कि दोनों के बीच जो भी हुआ रजामंदी से हुआ। इसके बाद एक्टर को बेल मिल गई थी।

End of Article