सचिन श्रॉफ लेकर आएंगे गुम है किसी के प्यार में बड़ा ट्विस्ट, विराट और सई की लव स्टोरी पर लगेगा ब्रेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 11:34 AM IST

GHKKPM Star plus TV Show New Twist: टेलीविजन सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस समय सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। अब अभिनेता सचिन श्रॉफ जल्द ही शो में एंट्री करेंगे, जो कहानी में एक नया मोड़ लाएंगे...

सचिन श्रॉफ लेकर आएंगे गुम है किसी के प्यार में बड़ा ट्विस्ट, विराट और सई की लव स्टोरी पर लगेगा ब्रेक

GHKKPM TV Show New Twist: टेलीविजन सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस समय सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। शो ने पिछले एक साल से टीआरपी लिस्ट में टॉप-5 में अपनी पॉजिशन बरकरार रखी है। इस शो में नील भट्ट, ऐश्वर्या सिंह और आयशा सिंह लीड रोल में हैं। अब रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता सचिन श्रॉफ जल्द ही शो में एंट्री करेंगे, जो कहानी में एक नया मोड़ लाएंगे। उनकी एंट्री के साथ विराट और सई की लव स्टोरी पर ब्रेक लग जाएगा, क्योंकि जल्द एक नया ट्रैक आने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक, होली सेलिब्रेशन के बाद सचिन श्रॉफ शो में एंट्री करेंगे। वो सीरियल में शिवानी यानि तन्वी ठक्कर के मंगेतर की भूमिका निभाएंगे। गुम है किसी के प्यार में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि राजीव, शिवानी से प्यार करता है, लेकिन वो उसकी भावनाओं का सम्मान नहीं करती, क्योंकि शिवानी ने लाइफ में बहुत कुछ सहा है। इसलिए जब सई, राजीव के होली गिफ्ट को कूड़ेदान से उठाती है और उसका पत्र पढ़ती है, तो वह आखिरकार सच्चाई खोजने का फैसला करती है। गुम है किसी के प्यार में अब शिवानी बुआ और उनकी लव लाइफ का ट्रैक आएगा। शिवानी के लिए विराट और सई फिर से मिलने जा रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री में सचिन श्रॉफ ने दिए कई हिट शोज
सचिन श्रॉफ छोटे परदे का एक जाना पामा नाम हैं। सचिन को अब तक सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे: सलोनी का सफर, नाम गुम जाएगा, शगुन और परमावतार श्री कृष्ण में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार बॉबी देओल की लोकप्रिय वेब सीरीज आश्रम में देखा गया था। 

जूही परमार से हो चुकी तलाक
सचिन श्रॉफ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अभिनेत्री जूही परमार से शादी की थी, लेकिन 2018 में दोनों का तलाक हो गया। एक्टर ने एक साक्षात्कार में बताया था, 'तलाक आपसी सहमति से, सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से हुआ है। दुर्भाग्य से, जूही के अपने सार्वजनिक स्टेटमेंट में बताया कि वह कभी भी मुझसे प्यार नहीं करती थीं। एकतरफा रिश्ते शुरू से ही बर्बाद होते हैं। कभी प्यार न करने से बेहतर है कि प्यार किया जाए और खोया जाए। लेकिन सच्चाई यह है कि प्रेमविहीन विवाह में दुख होता है। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिससे जूही मुझसे प्यार ना करें।'

End of Article