Anupamaa Spoiler: अनुपमा और अनुज की शादी के लिए शो में होगी डॉ. अद्वैत की वापसी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 07:17 AM IST

Anupamaa Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा में अनुपमा और अनुज जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। क्या मान की शादी के लिए डॉ. अद्वैत की शो में वापसी होगी?

Anupamaa Spoiler: अनुपमा और अनुज की शादी के लिए शो में होगी डॉ. अद्वैत की वापसी?

Anupamaa Alert: टीवी सीरियल अनुपमा दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है जो शुरुआत से टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाए हुए है। शो में लगातार नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं। इस समय शो में अनुपमा का नया रूप देखने को मिल रहा है जहां वो दूसरों के लिए नहीं सोचकर बल्कि अपने लिए जीने के लिए कदम उठा रही है। इसी के साथ शो में एक नया ट्विस्ट देखने को भी मिलेगा। 

शो में डॉ. अद्वैत की वापसी?

शो में जल्द ही अनुपमा और अनुज की शादी होगी जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।  माना जा रहा है कि दोनों की शादी की खबर जब अनुपमा के दोस्त डॉ. अद्वैत को मिलेगी तो वो बेहद खुश हो जाएंगे और इसके साथ ही शो में उनकी वापसी होगी। अद्वैत दोनों की शादी अटेंड करने पहुंचेंगे और इस तरह शो में उनकी वापसी होगी। मालूम हो कि डॉ. अद्वैत अनुपमा के अच्छे दोस्त हैं और उनकी वापसी से शो में रोमांच और बढ़ेगा। बता दें कि अनुपमा ने शाह परिवार के सामने अनुज के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया है और यह बात स्वीकार की है कि जल्द ही दोनों शादी करेंगे। अनुपमा ने कहा कि वो अब समाज के बारे में नहीं सोचेंगी और अपने हिस्से की खुशियां लेकर रहेंगी।

शुरू हुई शादी की रस्में

अनुपमा में नया मोड आएगा और उसकी शादी की रस्में शुरू होंगी। शो में बापूजी अनुपमा का साथ देते हैं और कहते हैं कि वो एक अच्छे ससुर साबित नहीं हुए लेकिन अच्छे पिता बनकर अनुपमा की शादी धूमधाम से करेंगे। अनुपमा शाह परिवार को अपनी शादी का न्योता देती है और इसके बाद बापूजी शंखनाद कर उसकी शादी की रस्में शुरू होने का ऐलान करते हैं जिससे बा और वनराज आग बबूला हो जाते हैं। बापूजी शाह परिवार को कहते हैं कि शादी की रस्में शुरू होने के बाद अगर किसी ने इसमें बाधा डाली तो वो उसे देख लेंगे। अब देखना यह होगा कि अनुपमा और अनुज की शादी में शाह परिवार के कौन से सदस्य शामिल होंगे।

End of Article