साथ निभाना साथिया की भाविनी पुरोहित बनीं अपने ब्वॉयफ्रेंड धवल की दुल्हनिया, रंग जमाने पहुंची हेली शाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 10:42 PM IST

Bhavini Purohit Ties Knot: छोटे पर्दे की जानी-मानी सेलेब्रिटी भाविनी पुरोहित ने अपने ब्वॉयफ्रेंड धवल के संग शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर भाविनी की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 

साथ निभाना साथिया की भाविनी पुरोहित बनीं अपने ब्वॉयफ्रेंड धवल की दुल्हनिया, रंग जमाने पहुंची हेली शाह
Photo Credit: Instagram

Bhavini Purohit Gets Married With Boyfriend Dhaval: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा भाविनी पुरोहित ने अपने ब्वॉयफ्रेंड धवल संग सात फेरे ले लिए हैं। साथ निभाना साथिया में राधा का किरदार निभाने वाली अदाकारा भाविनी पुरोहित की शादी दो दिन पहले हुई थी। छोटे पर्दे की जानी-मानी सेलेब मौनी रॉय ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी रचाई है। मौनी के बाद अब भाविनी की शादी की वजह से फिर से टीवी इंडस्ट्री में ढ़ोल बजने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भाविनी पुरोहित की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। भाविनी पुरोहित की शादी की तस्वीरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। यहां देखें भाविनी पुरोहित की शादी की तस्वीरें। 

धवल संग हुई भाविनी पुरोहित की शादी

जानी-मानी अदाकारा भाविनी पुरोहित ने अपने ब्वॉयफ्रेंड धवल संग शादी कर ली है। इन दोनों ने 2019 में सगाई की थी। जिसके बाद यह दोनों 2021 में शादी करने वाले थे लेकिन खबरों के अनुसार, इन दोनों ने कोरोनावायरस की वजह से अपनी शादी की डेट को टाल दी थी। लेकिन अब इन दोनों ने सभी रस्मों के साथ सात फेरे ले लिए। 

शादी में मचा धमाल 

भाविनी पुरोहित और धवल ने अपनी शादी के दौरान जमकर धमाल किया। यह दोनों अपनी शादी में मजे करते हुए नजर आ रहे थे। यह दोनों इस दौरान खूब पोज दे रहे थे। इन दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। 


 
दोस्त की शादी में नजर आईं हेली शाह 

भाविनी पुरोहित और धवल की शादी में जानी-मानी अदाकार हेली शाह नजर आईं। हेली शाह अपनी दोस्त की शादी में जमकर मस्ती करती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें हेली शाह को सिंदूर भराई की रस्म करते हुए देखा गया। 

हेली शाह ने किया दुल्हन को तैयार

अपनी दोस्त की शादी में हेली शाह भाविनी पुरोहित को तैयार करती हुई भी नजर आईं। कैमरे में हेली शाह और भाविनी पुरोहित का यह इमोशनल पल कैद हो गया। यह दोनों इन तस्वीरों में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं हेली शाह ने भी अपनी दोस्त को बहुत अच्छे से तैयार किया। 

शादी की रस्मों में भी हेली ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

हेली शाह और तान्या शर्मा भाविनी पुरोहित की शादी में सभी रस्मों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हुई नजर आईं। इन दोनों ने अपनी दोस्त की शादी में खूब धमाल मचाया वहीं सभी रस्मों को भी निभाया। दुल्हनिया और सहेलियों की यह जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई। 

भाविनी पुरोहित का खास अंदाज 

भाविनी पुरोहित का खास अंदाज देखकर लोगों की आखें खुली की खुली रह गईं। उन्होंने लाल रंग की शादी का जोड़ा पहना था जो उनपर बहुत जच रहा था। इसके साथ भाविनी ने अपने लुक को गोल्ड ज्वैलरी से पूरा किया था। 

सोशल मीडिया पर आया बधाई का बाढ़

जैसे ही सोशल मीडिया पर भाविनी पुरोहति की शादी तस्वीरें वायरल हुईं वैसे ही फैंस अपनी पसंदीदा अदाकारा को बधाई देने लगे। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरों के कमेंट सेक्शन पर उनके सुखमयी वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं। 

End of Article