बिग बॉस विनर दिव्या अग्रवाल ने खरीदा नया घर, बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ नए घर में होगी शिफ्ट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 10:12 PM IST

Bigg boss ott winner New home: दिव्या जब रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' का हिस्सा थीं, तब वरुण सूद के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं...

बिग बॉस विनर दिव्या अग्रवाल ने खरीदा नया घर, बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ नए घर में होगी शिफ्ट!

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। अब, उनके नए सोशल मीडिया पोस्ट से साबित हो रहा है कि दोनों अपने रिश्ते के लिए बेहद सीरियस हैं। अब हाल ही में दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने एक साथ नया घर खरीद लिया है। इसके बारे में टीवी कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को सूचित किया है। जैसे ही दिव्या और वरुण ने नया पोस्ट शेयर किया ये वायरल हो गया। 

दिव्या अग्रवाल ने घोषणा करते हुए लिखा, 'मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे सशक्त बनाया और मुझे अपना साम्राज्य बनाने के लिए प्रेरित किया। आप लोगों के साथ इसे शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपना घर खरीदा !!! वरुण और मैं हमेशा छोटी चीजें लेते हैं और इसे मिलकर हम बड़ा बनाते हैं। सतनाम वाहेगुरु।' इसी के साथ टीवी एक्टर वरुण धवन ने लिखा, 'मंजिल 15 + मंजिल 14 = पहला घर।'

दिव्या जब रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' का हिस्सा थीं, तब वरुण सूद के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। वे अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। बता दें कि दिव्या ने डांसर टेरेंस लुईस की गाइडेंस में डांस सीखा है, वे पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं उनका एक डांस इंस्टीट्यूट भी है। दिव्या ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते हैं। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी की विनर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसी के साथ वेब सीरीज कार्टेल में भी उनके किरदार की खूब सराहना की गई है। उनके अलावा शो में सुप्रिया पाठक, ऋत्विक धनजानी और तनुज विरवानी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। शो की कहानी मुंबई के 5 गैंग-लॉर्डों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग स्थानों से शहर को संचालित करते हैं। हालांकि, उनके बीच व्यवस्था और सद्भाव केवल एक लौह महिला रानी माई के कारण ही सुनिश्चित होता है।

End of Article