Raksha Bandhan 2022 : रुपाली गांगुली से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, सेलेब्स ने इस अंदाज में मनाया राखी का त्योहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 05:28 PM IST

Tv Celebrities Raksha Bandhan Celebration : राखी का त्योहार भाई बहनों के लिए बहुत खास होता है। रुपाली गांगुली, डोनल बिष्ट से लेकर आयशा शर्मा तक ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें।

Raksha Bandhan 2022 : रुपाली गांगुली से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, सेलेब्स ने इस अंदाज में मनाया राखी का त्योहार

Tv Celebrities Raksha Bandhan Celebration : देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। भाई- बहन के लिए ये त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, वहीं भाई बहन को गिफ्ट देता है। राखी का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। आपके चेहते टीवी स्टार्स ने भी इस दिन को धूमधाम से सेलिब्रेट किया। रुपाली गांगुली, डोनल बिष्ट, अशनूर कौर, जन्नत जुबैर से लेकर हिमांशी खुराना ने भाईयों के साथ फोटो शेयर की हैं।

रुपाली गांगुली

अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने रक्षाबंंधन पर अपने भाई के साथ डांस वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस वीडियो में फिल्म रक्षाबंधन के गाने पर डांस करते नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ भी रक्षाबंधन पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं।

डोनल बिष्ट

एक्ट्रेस डोनल बिष्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने भाई के साथ फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा नोट भी लिखा है।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की मोस्ट पॉपुलर बहू दिव्यांका त्रिपाठी ने भाई के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिव्यांका अपनी बहन और भाई के साथ नजर आ रही हैं। 

जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर ने भाई को राखी बांधते हुए वीडियो शेयर किया है। फैंस को एक्ट्रेस का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।

आयशा सिंह

गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस आयशा सिंह ने रक्षाबंधन पर भाई के साथ अपना थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा तुम दुनिया के सबसे बेस्ट भाई हो।

ऐश्वर्या शर्मा 

ऐश्वर्या शर्मा ने रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने भाई के साथ क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। दोनों का प्यारा सा वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

End of Article