Raksha Bandhan 2022 : कार्तिक आर्यन से संजय दत्त तक, बॉलीवुड सितारों ने बहनों के लिए यूं जताया प्यार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 04:11 PM IST

Raksha Bandhan 2022 : बॉलीवुड सेलेब्स ने रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने भाई-बहनों के साथ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इस खास मौके पर अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अनन्या पांडे से लेकर तमाम कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

Raksha Bandhan 2022 : कार्तिक आर्यन से संजय दत्त तक, बॉलीवुड सितारों ने बहनों के लिए यूं जताया प्यार

Raksha Bandhan 2022 : आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन भाई- बहनों के लिए खास त्योहार होता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाधंती हैं और भाई उसे उपहार देता है। वहीं, भाई बहन की  रक्षा करने का वादा करता है। भाई बहन का प्यारा रिश्ता सबसे अलग होता है। राखी के खास मौके पर हमारे बॉलीवुड स्टार कैसे पीछे रह सकते हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार से लेकर सारा अली खान तक ने अपने भाई- बहनों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ सेलेब्स ने अपने फैंस को भी राखी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

सोनाक्षी सिन्हा

राखी के खास मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों भाईयों लव और कुश के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने दोनों भाईयों के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।

कार्तिक आर्यन  

कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन के साथ राखी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्टर फोटो में अपनी बहन के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'हमेशा मेरी रक्षा करने वाली'।

वरुण धवन

वरुण धवन ने बहनोंं के साथ राखी का त्योहार मनाया। एक्टर अपनी बहनों के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। 

परिणीति चोपड़ा 

परिणीति चोपड़ा ने राखी के खास मौके पर अपने भाईयों के साथ फोटो शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि भगवान का दिया सबसे प्यारे गिफ्ट। परिणीति अक्सर अपने भाईयों के लिए अक्सर प्यार जताती हैं।

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी ने अपनी बहन के साथ क्यूट सेल्फी शेयर की है। फोटो में दोनों बहनों की खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं।

संजय दत्त

राखी के खास मौके पर संजय दत्त ने अपनी बहनों के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की है। एक्टर ने अपनी बहनों के लिए स्पेशल नोट भी लिखा है।

कंगना रनौत

 kangana ranaut photos

राखी के खास मौके पर कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत के लिए प्यारा सा नोट लिखा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बताया कि वो उन्हें आज कितना मिस कर रही हैं।

अनन्या पांडे

End of Article