बॉयफ्रेंड आदिल से कब शादी करेंगी राखी सावंत? अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी, एक्स हसबैंड को कहा- ए विलेन चल निकल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 09:03 AM IST

Rakhi Sawant On Marriage With Boyfriend: जानी-मानी अदाकारा राखी सावंत ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी करने पर चुप्पी तोड़ी है। इसके साथ अदाकारा ने अपने एक्स हसबैंड रितेश को अपनी लव स्टोरी का विलेन भी बताया है।

बॉयफ्रेंड आदिल से कब शादी करेंगी राखी सावंत? अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी, एक्स हसबैंड को कहा- ए विलेन चल निकल 

Rakhi Sawant On Marriage With Boyfriend Adil Khan Durrani And Ex-husband: राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड रितेश का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यह दोनों एक दूसरे के ऊपर कई आरोप लगा रहे हैं। राखी ने ईटाइम्स टीवी से यह कहा था कि रितेश का व्यवहार उनके साथ बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। जिसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ पुलिस स्टेशन रितेश के खिलाफ कंप्लेंट करने गई थीं। राखी ने रितेश पर अपना सोशल मीडिया और मेल अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया था। ‌रितेश ने यह कहा था कि अब वह लीगल तरीका अपनाएंगे और सबूतों के साथ बात करेंगे। इसके साथ रितेश ने यह भी कहा था कि वह पिछले 3 सालों में राखी सावंत पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुके हैं। 

लेकिन राखी ने यह कहा था कि रितेश झूठ बोल रहे हैं। रितेश ने उनको जो गहने दिए थे वह सभी नकली थे। राखी ने मीडिया वालों से बात करते हुए बताया कि 'रितेश ने मेरे ऊपर एक रुपए भी खर्च नहीं किए हैं। जिस घर में मैं रह रही हूं वह मेरा है। उसने जो गोल्ड ज्वैलरी दी थी वह आर्टिफिशियल थी। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद रितेश मुझे मेरे लिए बीएमडब्ल्यू लेने के लिए शोरूम ले गया था। उसने चार लाख रुपए भी दिए थे। लेकिन अगले दिन उसने पैसे वापस ले लिए थे और कहा था कि मैं बीएमडब्ल्यू के लायक नहीं हूं। जिसके बाद उसने मुझे लाल रंग की कार दी थी। लेकिन जब आदिल ने मुझे बीएमडब्ल्यू दिया तब उसने मुझे कार लौटाने के लिए कहा था।'

इसके बाद राखी सावंत ने रितेश को अपने और आदिल के बीच में विलेन बताया। उन्होंने कहा 'हम दोनों हीरो हीरोइन के बीच विलेन मत बनो। ए विलेन चल निकल।' इसके बाद राखी सावंत ने आदिल खान के साथ अपने वेडिंग प्लांस पर बात करते हुए कहा कि 'यह सब आदिल पर निर्भर करता है, और वैसे भी मैंने एक बार शादी की ना, क्या कर लिया? हम शादी के बिना भी खुश हैं, हम दोनों साथ हैं और सब कुछ अच्छा चल रहा है। हम दोनों साथ काम करेंगे और बिजनेस चलाएंगे।' इसके बाद राखी सावंत ने यह भी कहा कि 'हम दोनों को फिल्में, गाने और वेब सीरीज ऑफर किए जा रहे हैं और हम काम करने के लिए तैयार हैं। आदिल किसी और हीरोइन के साथ काम नहीं करेगा। मैं उसकी मैनेजर और हीरोइन दोनों हूं।'

End of Article