Rahul Vaidya की दुल्हनिया बनीं Disha Parmar, वायरल हुईं TV कपल की वेडिंग लुक वालीं फोटोज-वीडियोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2021, 02:26 PM IST

Rahul Vaidya Disha Parmar Wedding Look Photos: राहुल वैद्य और दिशा परमार की वेडिंग लुक वाली तस्वीरों को देखकर फैन्स ने बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं...

Rahul Vaidya की दुल्हनिया बनीं Disha Parmar, वायरल हुईं TV कपल की वेडिंग लुक वालीं फोटोज-वीडियोज

बिग बॉस 14 के रनर-अप राहुल वैद्य अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही राहुल अपने एक नए म्यूजिक वीडियो में गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ दिखाई देंगे। राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी के इस गाने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शूटिंग से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें राहुल वैद्य दूल्हा बने तो दिशा परमार दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। कपल वेडिंग आउटफिट में म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहा है। दोनों के दूल्हा-दुल्हन लुक ने फैन्स को उत्साहित बना दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों और वीडियो में राहुल वैद्य क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दुल्हन बनीं और भारी भरकम ज्वैलरी पहने दिशा गुलाबी रंग के लहंगे में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। राहुल ने दिशा के लहंगे से मैच करते हुए शेरवानी में गुलाबी टोन भी ऐड कराया हुआ है। दोनों एक साथ मैच फोर ईच अदर लग रहे हैं। 

राहुल वैद्य और दिशा परमार की इन तस्वीरों को देख फैन्स ने बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि दोनों के फैन्स को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि राहुल और दिशा का ये लुक उनके नए म्यूजिक वीडियो के लिए है। जिसके सेट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं। राहुल वैद्य बीते दिनों गाने के शूट के लिए दिशा के साथ चंडीगढ़ गए हैं। वहीं दिशा ने शादी को लेकर बताया था कि उन्होंने अभी डेट फिक्स नहीं की है कोरोना को देखते हुए फैसला लेंगे। 

आपको बता दें, राहुल वैद्य बिग बॉस 14 से घर घर खूब पॉपुलर हुए। इस शो के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई। बिग बॉस के दौरान ही राहुल वैद्य और दिशा परमार की लव स्टोरी चर्चा में आई थी। शो में उन्होंने दिशा को प्रपोज किया। दिशा ने बिग बॉस के घर आकर उनका प्रपोजल एक्सेप्ट किया था। बिग बॉस में राहुल वैद्य से मिलने उनकी मां भी पहुंची थीं और उन्होंने बताया था कि शादी की तैयारियां चल रही हैं।

End of Article