सुशांत सिंह राजपूत की 'बेटी' कहां है आजकल? जानें क्यों टेलीविजन शोज से दूर हैं आशा नेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 04:05 PM IST

Pavitra Rishta Actress Asha Negi journey: आशा नेगी ने बताया कि उन्होंने मुंबई आने का कोई प्लान नहीं किया था। बस एक दिन बैग उठाया और वो सीधा सपनों के शहर एक्टर बनने आ गईं। यहां आकर एक्ट्रेस को काफी स्ट्रगल करना पड़ा...

सुशांत सिंह राजपूत की 'बेटी' कहां है आजकल? जानें क्यों टेलीविजन शोज से दूर हैं आशा नेगी

Pavitra Rishta Actress Asha Negi on her journey: सपनों से भरे नैना शो में एक छोटी सी भूमिका से अपने करियर की शुरुआत करने वाली टेलीविजन अभिनेत्री आशा नेगी बॉलीवुड स्टार बनने के सपने के साथ मुंबई आई थीं। हालांकि, उन्हें छोटे पर्दे पर दमदार पहचान साल 2011 में मिली। इस साल उनका टीवी शो पवित्र रिश्ता आया, जिससे आशा नेगी को खूब सफलता मिली। शो में आशा नेगी ने सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की ऑनस्क्रीन बेटी का रोल निभाया था। आशा ये किरदार का नाम पूर्वी देशमुख था जो कि अर्चना और मानव की गोद ली हुई बेटी थी। इस रोल में आशा नेगी को खूब पसंद किया गया था। अब हाल ही में आशा नेगी ने हमारे साथ अपने करियर, लाइफ और प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत की। 

आशा नेगी ने बताया कि उन्होंने मुंबई आने का कोई प्लान नहीं किया था। बस एक दिन बैग उठाया और वो सीधा सपनों के शहर एक्टर बनने आ गईं। यहां आकर एक्ट्रेस को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। यहां तक कि आशा नेगी ने कई ऑडिशन दिए और फिर खूब सारे रिजेक्शन के बाद उन्होंने पवित्र रिश्ता शो मिला। इसके बाद आशा ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। 

इन दिनों एक्ट्रेस टीवी की दुनिया से दूर ओटीटी में बिजी हैं। आशा नेगी ने बताया कि उनको ओटीटी करने में ज्यादा मजा आता है। एक्ट्रेस आशा नेगी ने बताया, 'फिलहाल में ओटीटी कर रही हूं और इसका अनुभव काफी अलग है। ओटीटी में आप एक शो को2 -3 महीने में कर सकते हैं। लेकिन अगर आप कोई टीवी शो करते हैं तो आपको 3-4 साल लग जाते हैं। रोजाना का एकसा ही रुटीन हो जाता है। यहां अलग-अलग किरदार करने को नहीं मिलते हैं। ओटीटी पर आपको काफी एक्सप्लोर करने को मिलता है। आप ब्रेक ले सकते हो और फिर से नया प्रोजेक्ट कर सकते हैं।' Asha Negi reveals people judged her after break-up with Rithvik Dhanjani:  'Ab toh film actor ban gayi hai…' | Entertainment News,The Indian Express

आशा नेगी का मानना है कि अच्छा किरदार मिलने पर टीवी किया जा सकता है। अगर किसी रोल के लिए टाइम की जरूरत है और तो मैं करूंगी। टीवी पर ही नहीं मैं बॉलीवुड, साउथ, हॉलीवुड और हर फील्ड में काम करना चाहती हूं। मैं अपने आपको हर फील्ड के लिए ओपन कर चुकी हैं। क्योंकि नया करते रहना चाहिए और अनुभव लेते रहना चाहिए। ये बेरियर हम खुद बनाते हैं और इसे नहीं बनाना चाहिए। 

End of Article