टीवी की दुनिया की फेमस विलेन Maninee Mishra की हो रही वापसी, टीवी शो Pavitra Bhagya में निभाएंगी नया रोल?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2020, 09:21 AM IST

Pavitra Bhagya New Entery Maninee Mishra: पवित्र भाग्य के लीड स्टार अनेरी विजानी और कुणाल जयसिंह ने पहले ही शूटिंग शुरू कर दी है। नई खबर है कि टीवी शो में एक नए चेहरे की एंट्री हो रही है...

टीवी की दुनिया की फेमस विलेन Maninee Mishra की हो रही वापसी, टीवी शो Pavitra Bhagya में निभाएंगी नया रोल?
Photo Credit: Instagram

4 महीने के लंबे लॉकडाउन के बाद आखिर अब सब कुछ वापस पटरी पर आ रहा है। इतना ही नहीं आपके पसंदीदा टीवी शोज की शूटिंग भी वापस से शुरू हो चुकी है। जल्द ही दर्शकों के सामने उनके फेवरेट स्टार्स और धारावाहिक होंगे। जिन्हें वो लंबे टाइम के बाद देख सकेंगे। टीवी शो पवित्र भाग्य का भी सेट फिर से लग चुका है और स्टाकास्ट ने शो के नए एपिसोड के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।

जैसा कि पवित्र भाग्य के लीड स्टार अनेरी विजानी और कुणाल जयसिंह ने पहले ही शूटिंग शुरू कर दी है। अब धीमे-धीमे बाकी की स्टारकास्ट भी सेट पर लौटनी शुरू हो गई है। नई खबर है कि टीवी शो में एक नए चेहरे की एंट्री हो रही है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी-बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम मानिनी मिश्रा हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक टीवी की दुनिया की फेमस विलेन मानिनी मिश्रा अब पवित्र भाग्या का हिस्सा बनने वाली हैं। वो जल्द ही इस शो में दर्शकों को सामने होंगी। हालांकि रिपोर्ट्स ये हैं कि अदाकारा मानिनी मिश्रा पवित्र भाग्य में सिर्फ कैमियो करेंगी। वो लंबे टाइम तक पवित्र भाग्य की कास्ट में नहीं दिखने वाली हैं। 

End of Article