Pandya Store एक्ट्रेस Shiny Doshi की शादी, बॉयफ्रेंड Lavesh Khairajani से प्यार की गवाह बनीं ये PICS

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2021, 04:36 PM IST

Pandya Store actress Shiny Doshi weds Lavesh Khairajani: पांड्या स्टोरी टीवी शो की एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने अपने बॉयफ्रेंड और मंगेतर लवेश खैरजानी से शादी कर ली है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Pandya Store एक्ट्रेस Shiny Doshi की शादी, बॉयफ्रेंड Lavesh Khairajani से प्यार की गवाह बनीं ये PICS
Photo Credit: Instagram

मुंबई: पांड्या स्टोर की एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी से शादी कर ली है। इस कपल का आज, 15 जुलाई को मुंबई में शादी के दौरान शाइनी और लवेश एक सादा पारंपरिक विवाह समारोह का हिस्सा बने। शादी समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर आ गए हैं और फैंस के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

शाइनी दोशी ने लवेश खैरजानी से शादी की (Shiny Doshi wedding with boyfriend Lavesh Khairajani)
शाइनी दोशी ने मेहंदी सेरेमनी के साथ अपनी शादी के जश्न की शुरुआत की। उन्होंने आखिरकार अब अपने जीवन के प्यार लवेश खैरजानी से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं शादी की तस्वीरों और वीडियो में अभिनेत्री को पारंपरिक लाल साड़ी और भारी ज्वैलरी के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में देखा जा सकता है। इस दौरान लवेश गुलाबी रंग की पगड़ी और सफेद कुर्ता-पायजामा में बेहद खूबसूरत नजर आए।

यहां देखें शादी की तस्वीरें और वीडियो (Shiny Doshi and Lavesh Khairajani Wedding Pics and VIDEO):

लवेश खैरजानी के साथ अपने अंतरंग मेहंदी समारोह से शाइनी दोशी की तस्वीरें और वीडियो हाल ही में कई फैन पेजों की ओर से शेयर की गई थीं। पीले टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं और इस दौरान दूल्हे ने झिलमिलाता सफेद कुर्ता पहना हुआ था। मेहंदी समारोह में कपल के साथ उनके दोस्त भी खुशी से नाचते देखे गए।

यहां देखिए शाइनी दोशी और लवेश खैरजानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की झलक:

शाइनी दोशी ने सरस्वतीचंद्र के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने सरोजिनी - एक नई पहल में मुख्य भूमिका निभाई। वह जमाई राजा, बहू हमारी रजनी कांत और खतरों के खिलाड़ी 8 जैसे टीवी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

End of Article