ये रिश्ता क्या कहलाता है को एक्ट्रेस निहारिका चौकसे ने कहा अलविदा, जानें क्यों छोड़ा हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ का शो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 12:39 AM IST

Niharika Chouksey quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: निहारिका चौकसे ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले अनुपमा में पाखी की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने कहा, 'मैंने शुरुआत में अनुपमा में पाखी के लिए ऑडिशन दिया था'

ये रिश्ता क्या कहलाता है को एक्ट्रेस निहारिका चौकसे ने कहा अलविदा, जानें क्यों छोड़ा हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ का शो

Niharika Chouksey quits YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 2009 में शुरू हुआ यह शो आज भी लाखों दिलों पर राज कर रहा है। कुछ महीने पहले मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने शो छोड़ दिया था। उन्हें कार्तिक और नायरा के रूप में फैन्स से खूब प्यार मिला और अब भी, प्रशंसक चाहते हैं कि वे एक छोटे से सीन्स के लिए शो में लौट आएं। हालांकि उनके बाहर निकलने के बाद हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत ने लीड रोल के साथ एंट्री की है। यह कहना गलत नहीं होगा कि तीनों ने अच्छा काम किया है क्योंकि शो टीआरपी चार्ट पर टॉप-5 में वापस आ गया है। शो में यह बड़ा बदलाव निश्चित रूप से शो के लिए पॉजिटिव रहा है। 

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई नए कलाकारों की एंट्री हुई। हालांकि, शो में निष्ठा का किरदार निभाने वाली निहारिका चौकसे ने अब शो छोड़ने का फैसला किया है। इससे पहले कशिश राय ने शो छोड़ दिया था। जिन्होंने अनीशा की भूमिका निभाई थी और उन्हें मयंक अरोड़ा उर्फ कायरव गोयनका के अपोजिट कास्ट किया गया था। इसी के तुरंत बाद ही निहारिका चौकसे ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कह दिया है। 

अपने इंटरव्यू में निहारिका चौकसे ने बताया कि उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'अभी तक किरदार के साथ एक्सप्लोर करने के लिए कुछ भी नहीं था, हालांकि छह महीने हो गए थे। मेरे पास वेब के मोर्चे पर अन्य परियोजनाएं भी आ रही थीं, इसलिए मैंने शो छोड़ने और आगामी प्रोजेक्ट्स पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।'

Niharika Chouksey on quitting Yeh Rishta Kya Kehlata Hai; says, "There's no  tussle with the producers" - Telly Updates

निहारिका चौकसे ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले अनुपमा में पाखी की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने कहा, 'मैंने शुरुआत में अनुपमा में पाखी के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन मुस्कान ने शो हासिल कर लिया। बाद में, मैंने ये रिश्ता के लिए ऑडिशन नहीं दिया। मुझे सीधे किरदार के लिए बुलाया गया।'

बात अगर कहानी की करें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षवर्धन, मंजरी से कहता है कि उसकी वजह से उसने अपनी नौकरी और अपनी प्रतिष्ठा खो दी है। वह उससे कहता है कि उसे मंजरी को बहुत पहले छोड़ देना चाहिए था और ये एक बड़ी गलती रही। ऐसे में अभिमन्यु अब एक चौंकाने वाला फैसला लेता है और अपनी मां से हर्षवर्धन को तलाक देने के लिए कहेगा।

End of Article