पहले किया किस फिर कहा- I love you, मीका दी वोहती में आई पहली कंटेस्टेंट को देख चौंके मीका सिंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 11:33 PM IST

Mika Di Vohti New promo Premier 19 June: मीका का बहुप्रतीक्षित स्वयंवर जोधपुर में होगा और कई सेलिब्रिटी इसमें मेहमान होंगे। मेहमानों में कपिल शर्मा, शान, रवीना टंडन और भाई दलेर मेहंदी सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे...

पहले किया किस फिर कहा- I love you, मीका दी वोहती में आई पहली कंटेस्टेंट को देख चौंके मीका सिंह

Mika Di Vohti New promo: स्वयंवर- मीका दी वोहती छोटे परदे पर लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस टीवी शो का 19 जून को प्रीमियर होगा। शो के प्रोमो लगातार सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में स्वयंवर- मीका दी वोहती का एक नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें मीका पर एक लड़की प्यार की बौछार करती नजर आ रही है। 

प्रोमो में इस लड़की को काले रंग का लहंगा-चोली और लैदर जैकेट पहने मंच पर एंट्री लेते देखा जा सकता है। वह मीका को गले लगाती हैं और उनको किस भी कर लेती हैं। इतना ही नहीं स्वयंवर- मीका दी वोहती को प्रोमो में वो लड़की उसके लिए अपने प्यार का इजहार भी करती हैं और घुटने के बल बैठ जाती हैं। मीका ने वीडियो में लड़की को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए कहते हैं लेकिन जवाब में वो कहती है- 'नहीं होता।'

मीका का बहुप्रतीक्षित स्वयंवर जोधपुर में होगा और कई सेलिब्रिटी इसमें मेहमान होंगे। मेहमानों में कपिल शर्मा, शान, रवीना टंडन और भाई दलेर मेहंदी सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। जिनके साथ मीका सिंह अपना जीवन साथी तय करेंगे।

मीका सिंह को लड़की में चाहिए ये क्वालिटी 
मीका सिंह का कहना है कि उन्हें अपनी वाइफ में वह सारे गुण चाहिए जो गिन्नी चतरथ (कपिल शर्मा की वाइफ) और राधिका (शान की वाइफ) में है। बकौल मीका सिंह, 'लड़कियां शो में मेरी पत्नी और लाइफ पार्टनर बनने के लिए आ रही है। उन लोगों को पहले से ही मेरे बारे में पता है। मैं कितना मशहूर हूं। ऐसे में ये बात जाहिर है कि वह सभी मेरे नाम के खातिर इस शो का हिस्सा बन रही हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हर लड़की को एक ऐसा लड़का चाहिए जो उसका और उनके परिवार का ख्याल रखें।'

मीका सिंह ने स्वयंवर शो में शामिल होने वालीं सभी कंटेस्टेंट्स का शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें कि इस शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से 12 लड़कियां आएंगी। इन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच मीका सिंह की दुल्हन बनने के लिए कॉन्टेस्ट होगा। 

End of Article