टीवी अभिनेता नकुल मेहता की अब कैसी है तबीयत, जानें कब से शुरू करेंगे बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शूटिंग?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 07:14 PM IST

Nakuul Mehta Can Resume Shooting Soon: टीवी अभिनेता नकुल मेहता की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब यह कहा जा रहा है कि जल्द ही नकुल मेहता अपने टीवी शो के सेट पर वापस काम शुरू कर सकते हैं।

टीवी अभिनेता नकुल मेहता की अब कैसी है तबीयत, जानें कब से शुरू करेंगे बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शूटिंग?

Nakuul Mehta Health Update: जाने-माने टीवी अभिनेता नकुल मेहता की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। खबरों के अनुसार, नकुल मेहता की अपेंडिक्स सर्जरी हुई है जिसकी वजह से उन्होंने शूटिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है। नकुल मेहता को फिलहाल सोनी टीवी पर आने वाले सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 में देखा जा रहा है। जल्द ही नकुल मेहता के इस टीवी सीरियल में 5 साल का लीप आने वाला है जिसके एपिसोड 7 जून से ऑन एयर होंगे। फिलहाल नकुल मेहता अपनी खराब तबीयत की वजह से शूटिंग नहीं कर रहे हैं लेकिन यह कहा जा रहा है कि नकुल मेहता जल्द ही इस टीवी शो के सेट पर वापसी कर सकते हैं।

ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, नकुल मेहता जल्द ही इस टीवी सीरियल के आगे के एपिसोड्स के लिए शूटिंग शुरू करेंगे। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि उन्होंने अभी शूटिंग रोक दी है लेकिन इससे शो पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि अभिनेता ने कुछ एपिसोड्स की शूटिंग एडवांस में कर रखी थी। फिलहाल उन्होंने अभी टीवी से ब्रेक लिया है और सर्जरी से रिकवर हो रहे हैं। सूत्र ने आगे यह बताया कि नकुल इस टीवी सीरियल के लिए शूटिंग 8 या 10 जून से वापस शुरू कर सकते हैं। इसी बीट नकुल मेहता ने अपने फैंस के लिए एक नोट लिखा है। 

नकुल की पत्नी जानकी मेहता ने इस पर बात करते हुए यह कहा कि 'मैं फिलहाल इस पर बात नहीं कर पाऊंगी क्योंकि नकुल अस्पताल में रिकवर हो रहे हैं।' वहीं, नकुल मेहता की को-स्टार दिशा परमार ने कहा कि 'मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगी। मैं अभी छुट्टी पर हूं।' नकुल मेहता और दिशा परमार बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 में राम और प्रिया का किरदार निभा रहे हैं। अब जल्द ही इस टीवी सीरियल में 5 साल का लीप आएगा जिसके बाद राम और प्रिया की 5 साल की बच्ची शो में दिखाई जाएगी। 

End of Article