Nach Baliye 10: दो साल बाद टीवी पर वापसी करेगा नच बलिए 10, सेलेब्स और फैंस के बीच होगा मुकाबला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 02:46 PM IST

Nach Baliye Season 10: नच बलिए का 10वां सीजन दो साल बाद वापसी करने जा रहा है। इस सीजन सेलिब्रिटी और फैंस के बीच होगा मुकाबला। जानिए रिएलिटी शो से जुड़ी अपडेट...

Nach Baliye 10: दो साल बाद टीवी पर वापसी करेगा नच बलिए 10, सेलेब्स और फैंस के बीच होगा मुकाबला

Nach Baliye Season 10: सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी टीवी शो नच बलिए दो साल बाद वापसी करने जा रहा है। नच बलिए का 10वां सीजन स्टार प्लस पर दो साल बाद टीवी पर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नच बलिए सीजन 10 (Nach Baliye 10) अक्टूबर के मध्य से ऑन एयर होगा। इस सीजन को कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और वैभवी मर्चेंट जज करेंगे। पिछले सीजन की तरह इस सीजन को भी सलमान खान ही प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।   

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शो की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, 'स्क्रिप्ट को चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए एक महीने लंबी चर्चा चली है। इस बार मेकर्स सेलिब्रिटी का उनके फैंस के साथ मुकाबला होगा। गोरतलब है कि पिछले सीजन में एक्स कपल के बीच मुकाबला हुआ था। ऑडिशन के बाद फैंस को लॉक कर दिया जाएगा। इन्हें सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स द्वारा टास्क दिया जाएगा। जो फैन ये प्रूफ कर देगा कि वह सेलिब्रिटी का बड़ा फैन है। वह डांस फ्लोर पर सेलिब्रिटी से मुकाबला करेगा।'         

प्रिंस नरूला, युविका चौधरी ने जीता था शो
नच बलिए का नौवां सीजन 19 जुलाई 2019 से टेलिकास्ट हुआ था। ये तीन नवंबर 2019 तक चला था। रवीना टंडन, अहमद खान ने शो को जज किया था। वहीं, मनीष पॉल और वालुस्चा डिसूज ने शो को होस्ट किया था। नच बलिए का नौवां सीजन प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने जीता था। पिछला सीजन भी सलमान खान ने ही प्रोड्यूस किया था। आपको बता दें कि नच बलिए का पहला सीजन साल 2005 में टेलिकास्ट किया था। इस सीजन को सचिन पिलगांवकर और सुप्रिया पिलगांवकर ने जीता था।

कंटेस्टेंट्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन शहनाज गिल, अनुपमा फेम रुपाली गांगुली, प्रतीक सहजपाल, महोसीन खान नजर आ सकते हैं। शो से जुड़े सूत्रों ने भी इसे कंफर्म किया है।

End of Article