Nach Baliye 10: क्या पति रितेश के साथ नच बलिए में दिखेंगी राखी सावंत? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2021, 06:53 AM IST

बिग बॉस 14 में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली राखी सावंत क्या डांस रिएलिटी शो नच बलिए में पति रितेश के साथ नजर आएंगी? जानें क्या है उनका कहना।

Nach Baliye 10: क्या पति रितेश के साथ नच बलिए में दिखेंगी राखी सावंत? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

बिग बॉस 14 में नजर आईं राखी सावंत को शो में काफी पसंद किया गया था। शो के दौरान राखी ने दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया और वो अक्सर अपने पति रितेश के बारे में बात करती नजर आईं। रिएलिटी शो में राखी ने यह भी खुलासा किया था कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया और वो पहले से ना केवल शादीशुदा हैं बल्कि पिता भी हैं। 

नच बलिए 10 में दिखेंगी राखी?

अब राखी को लेकर खबरें हैं कि वो पति रितेश के साथ मशहूर डांस रिएलिटी शो नच बलिए 10 में नजर आ सकती हैं। राखी ने हाल ही में ईटाइम्स टीवी से बातचीत में शो का नाम लिए बिना बताया कि उन्हें और रितेश को एक बड़े रिएलिटी शो का ऑफर मिला है और अगर सब ठीक चलता रहा तो दोनों इस शो में साथ नजर आ सकते हैं। 

पति रितेश के बारे में कही ये बात

इस बारे में बात करते हुए राखी ने कहा, 'मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन हमें साथ में एक बड़ा रिएलिटी शो ऑफर हुआ है।' जब राखी से पूछा गया कि क्या यह शो नच बलिए है? तो उन्होंने इसपर कमेंट करने से इंकार करते हुए कहा, 'मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती। चीजें अभी पाइपलाइन में हैं। मेकर्स अभी रितेश से बात कर रहे हैं क्योंकि वो बड़ा बिजनेसमैन है। पहले मुझे लगता था कि उसके अंडर में 400 लोग काम करते हैं लेकिन हाल ही में मुझे पता चला कि वो 10,000 कर्मचारियों को संभाल रहा है। अगर वो शो करने के लिए भारत आता है तो उसे 3-4 महीने के लिए अपना काम छोड़ना पड़ेगा और यहां रहना पड़ेगा।'

'हमारे बीच बेहतर हैं चीजें'

राखी ने कहा, 'रितेश भारत आने और अपनी पहली शादी की सभी गलतफहमियों को दूर करने के बारे में सोच रहा है। हमारे बीच चीजें अब बेहतर हैं।' बता दें कि राखी सावंत बिग बॉस 14 के फिनाले में राखी सावंत ने 14 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया था। राखी का कहना था कि यह रुपये उनके लिए बहुत मायने रखते हैं जिनका इस्तेमाल वो अपनी मां के इलाज के लिए करेंगी। 

End of Article