Naagin 6 Climax: शेष नागिन करेगी अपनी दुश्मन महक का अंत, क्लाइमैक्स से शुरू होगी प्रथा की बेटी की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 09:48 PM IST

Naagin 6 promo Latest Climax Spoiler: प्रथा और ऋषभ की बेटी भी है जो कि जिंदा है। प्रथा को पता चल चुका है कि उसका बच्चा मरा हुआ पैदा नहीं हुआ था। वीकेंड का नया एपिसोड शेष नागिन प्रथा के बारे में होगा...

Naagin 6 Climax: शेष नागिन करेगी अपनी दुश्मन महक का अंत, क्लाइमैक्स से शुरू होगी प्रथा की बेटी की कहानी

Naagin 6 Climax: नागिन 6 अपने रोमांचक एपिसोड और अद्भुत स्टार कास्ट के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहा है। आने वाला हफ्ता ड्रामा और इमोशन से भरा होने वाला है, क्योंकि महक और प्रथा के बीच सबसे बड़ी लड़ाई होने वाली है। प्रथा, जिसने अपनी दुष्ट बहन महक के कारण जीवन भर कष्ट सहे हैं, अब वो उसे दंडित करने के लिए अपनी सारी शक्तियों का उपयोग करेगी। हालांकि, केवल महक ही जानती है कि उसने शेष नागिन प्रथा की बेटी को कहां रखा है? 

जी हां, प्रथा और ऋषभ की बेटी भी है जो कि जिंदा है। प्रथा को पता चल चुका है कि उसका बच्चा मरा हुआ पैदा नहीं हुआ था। वीकेंड का एपिसोड शेष नागिन प्रथा के बारे में होगा, जो देश को बचाने के लिए अपने सभी दुश्मनों से एक-एक करके मौत के घाट उतारेगी। वह रेहान, उर्वशी और अन्य से लड़ती है और उन्हें मार देगी। हालांकि, जब उसकी महक से लड़ाई होगी। इस बार बुराई पर अच्छाई की जीत होगी। प्रथा अब महक को चाकू मार देगी। महक ने प्रथा को उसे मारने के लिए मजबूर किया है। इसी के बाद महक फिर पहाड़ से नीचे गिर जाती है। वो मरते-मरते दावा करती है कि प्रथा को उसकी बेटी के बारे में कभी पता नहीं चलेगा।

शेष नागिन प्रथा अपने जीवन के सबसे बड़े रहस्य के खोज ना पाने की खबर सुनकर तबाह हो जाएगी। प्रोमो ने प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया है और ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर आगे क्या होगा?

अब बताया जा रहा है कि टीवी शो नागिन-6 में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। शो एक बड़ा लीप लेगा और इसी के साथ अब प्रथा की बेटी पर कहानी फोकस की जाएगी। जो कि जल्द ही कहानी में इंट्रेस्टिंग बनाएगी। 

End of Article