दीया और बाती हम की एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने दिया फैन्स को झटका, टीवी स्टार ने खुद से की शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 07:53 PM IST

Tv Actress Kanishka Soni marries herself: कनिष्का सोनी का कहना है- 'खुद से शादी की क्योंकि मैंने खुद अपने सभी सपनों को पूरा किया है और एकमात्र मैं ही वो व्यक्ति जिससे मैं प्यार करती हूं। सभी सवालों का जवाब ये है कि मैं सिर्फ अपने आप से प्यार करती हूं,

दीया और बाती हम की एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने दिया फैन्स को झटका, टीवी स्टार ने खुद से की शादी

Kanishka Soni marries herself: 'दीया और बाती हम', 'पवित्र रिश्ता' और 'देवी आदि पराशक्ति' जैसे कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं कनिष्का सोनी आज (16 अगस्त) अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर कनिष्का सोनी ने सिंदूर और मंगलसूत्र पहने एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स चौंक गए हैं। इसी के साथ कनिष्का सोनी ने एक बड़ा खुलासा भी किया है। 

हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने के लिए पहले ही टीवी इंडस्ट्री को छोड़ चुकीं कनिष्का ने हाल ही में एक तस्वीर कर खुलासा किया है कि उन्होंने खुद से शादी की है। नई फोटो में आप भी देख सकते हैं कि एक्ट्रेस सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया, 'मैं खुद से प्यार करती हूं और खुद से ज्यादा ईमानदार किसी को नहीं ढूंढ सकती। इसलिए मैं अपने साथ एक रिश्ते में हूं और केवल अपने लिए कमिटेड हूं।'

इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया था, 'खुद से शादी की क्योंकि मैंने खुद अपने सभी सपनों को पूरा किया है और एकमात्र मैं ही वो व्यक्ति जिससे मैं प्यार करती हूं। सभी सवालों का जवाब ये है कि मैं सिर्फ अपने आप से प्यार करती हूं, मुझे किसी भी आदमी की जरूरत नहीं है... मैं हमेशा खुश हूं अकेले और अपने गिटार के साथ एकांत में... मैं देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली, शिव और शक्ति सब कुछ मेरे अंदर है, धन्यवाद...।'


एडवेंचर से प्यार करने वालीं टीवी स्टार कनिष्का ने बताया, 'मुझे एडवेंचर पसंद है और मैं अपनी पसंद की चीजों को करते हुए अपने दिन का आनंद लेना चाहती हूं। मैं पार्टी पर्सन नहीं हूं। इसलिए ज्यादातर मैं पार्टी करने से बचती हूं। मैं आज स्काइडाइविंग करने के लिए तैयार हूं। यह रहा है काफी लंबे समय से मेरी इच्छा सूची में है। इससे पहले जब मैं भारत में था, मैंने छुट्टी के दौरान ऋषिकेश में बंजी जंपिंग किया था। मैं एक प्रकृति प्रेमी हूं।'

End of Article