Naagin 6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने की सगाई? करण कुंद्रा के व्हाट्सएप पर आई सवालों की बाढ़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 05:57 PM IST

Tejasswi Prakash and Karan Kundra engaged?: तेजस्वी प्रकाश अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सबका ध्यान खींच रही हैं। एक्ट्रेस नई फोटोज में विशाल हीरो की अंगूठी दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

Naagin 6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने की सगाई? करण कुंद्रा के व्हाट्सएप पर आई सवालों की बाढ़

Tejasswi Prakash engaged?: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टेलीविजन जगत के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों काफी महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तेजस्वी और करण की मुलाकात सलमान खान के बिग बॉस 15 के घर के अंदर हुई थी और उन्होंने इस सीजन को हिट कर दिया था। बिग बॉस 15 के घर के अंदर तेजस्वी और करण के बीच रिश्ते बने थे। कई बार टेस्टिंग भी हुई लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ रहे और वे हमेशा के लिए मजबूत हो गए। अब तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपनी 'सगाई' की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब नागिन 6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इसी वजह से चर्चाओं में हैं। 

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने की सगाई?
तेजस्वी प्रकाश अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सबका ध्यान खींच रही हैं। एक्ट्रेस नई फोटोज में विशाल हीरो की अंगूठी दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इन नई तस्वीरों को तेजस्वी प्रकाश ने 'बिग डे' कहते हुए कैप्शन दिया है। हीरे की अंगूठी ने सभी को चौंका दिया। इसी के बाद से तेजस्वी और करण की सगाई की अफवाहें फैल गई हैं।

तेजस्वी प्रकाश की अंगूठी का क्या है सच?
सभी ने मान लिया है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने सगाई कर ली है। हालांकि, पूरी पोस्ट को चेक करने के बाद कुछ और ही निकलकर सामने आया है। करण ने तेजस्वी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए खुलासा किया कि उनके व्हाट्सएप पर सवालों का बाढ़ आ गई है। एक्टर ने लिखा- 'बेब तुमने मेरा व्हाट्सएप हैंग कर दिया है'। करण ने साथ ही बताया कि यह एक विज्ञापन है।

Karan takes a dig at the wedding rumours with Tejasswi Prakash 

जब से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 16 के घर के अंदर डेटिंग शुरू की है, उनकी शादी चर्चा का विषय रही है। कई बार खबरें आई हैं कि उनका रोका हो चुका है। तेजस्वी और करण ने इसका खंडन किया है। करण कुंद्रा ने कुछ वक्त पहले एक साक्षात्कार में अपनी शादी की तारीख के बारे में आईं रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि ट्विटर पर और टीवी शो में उनकी कई बार शादी हो चुकी है। अभिनेता ने बताया था कि वे शादी के बारे में सोचने में भी व्यस्त हैं उन दोनों के लिए चीजें सही दिशा में जा रही हैं।

End of Article