Naagin-4 का नया एपिसोड 11 जुलाई को देख सकेंगे आप, पवित्र भाग्य-छोटी सरदारिनी सहित ये 7 शो सोमवार से होंगे शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2020, 09:19 AM IST

8 TV Show Going On Air Again Since Monday: आपके चहेते टीवी कलाकारों ने अपने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। अब एक और अच्छी खबर यह है कि 7 फेमस टीवी शो के नए एपिसोड प्रसारित होने की डेट सामने आ गई है...

Naagin-4 का नया एपिसोड 11 जुलाई को देख सकेंगे आप, पवित्र भाग्य-छोटी सरदारिनी सहित ये 7 शो सोमवार से होंगे शुरू
Photo Credit: Instagram

कोरोना वायरस महामारी ने न केवल लोगों की आजीविका, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों को भी प्रभावित किया है। COVID-19 संकट से मनोरंजन जगत भी सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से 19 मार्च 2020 से सभी फिल्मों, टीवी शो और वेब शो की शूटिंग पर रोक लगा दी थी। हालांकि अब अच्छी खबर ये है कि सरकार द्वारा की गई परमिशन के बाद इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री वापस सामान्य स्थिति में लौट रही है।

शूटिंग शुरू करने के लिए प्रोडक्शन हाउस को भी अनुमति मिल गई है तभी तो आपके चहेते कलाकारों ने अपने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। कई अभिनेताओं ने अपने शूटिंग शेड्यूल को फिर से शुरू किया है। अब एक और अच्छी खबर यह है कि कलर्स टीवी के 7 फेमस शो के नए एपिसोड प्रसारित होने की डेट सामने आ गई है। चैनल से ऑफियली अनाउंस किया है कि 6 जुलाई 2020 से प्रसारित होने शुरू हो जाएंगे।

ये टीवी शो सोमवार से हो रहे ऑनएयर 
इस लिस्ट में नागिन-4 भाग्य का जहरीला खेल, शक्ति अस्तित्व के अहसास की, छोटी सरदारिनी, शुभारंभ बैरिस्टर बाबू, नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी और पवित्र भाग्य शामिल हैं। जी हां, फैन्स आने वाले सोमवार से ही एक बार फिर अपने पसंदीदा शो नागिन 4, छोटे सरदारनी और पवित्र भाग्य देख पाएंगे। वहीं वीकेंड यानि शनिवार-रविवार 11 जुलाई से नागिन-4 के नए एपिसोड टेलिकास्ट होंगे। 

शूटिंग सेट पर पहुंचे टीवी कलाकार
आपको बताते चलें नागिन 4 फेम के निया शर्मा, रश्मि देसाई, विजयेंद्र कुमेरिया, गीतांजलि टिकेकर ने शूटिंग शुरू कर दी है। पवित्र भाग्य के लीड स्टार अनेरी विजानी और कुणाल जयसिंह भी सेट पर पहुंच चुके हैं। टीवी स्टार्स लगातार सेट की झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और सभी सुरक्षा के लिए एहतियाती दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। शो के नए एपिसोड जल्द ही प्रसारित होना शुरू हो जाएंगे, लेकिन दुख की बात ये है उनमें से कुछ खत्म भी हो रहे हैं। इनमें एक एकता कपूर का लोकप्रिय शो Naagin 4 है जो कि जल्द ही बंद हो जाएगा। 

End of Article