Bigg Boss 14: गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट मनु पंजाबी, इस वजह से छोड़ा शो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2020, 11:06 PM IST

Manu Punjabi suffers pancreatitis attack: मनू पंजाबी अचानक ‘बिग बॉस 14’ के घर से बाहर आ गए हैं। यह फैसला उनकी खराब तबीयत के चलते लिया गया है।

Bigg Boss 14: गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट मनु पंजाबी, इस वजह से छोड़ा शो
Photo Credit: Instagram

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 लगातार चर्चा में बना हुआ है। कभी किसी कंटेस्टेंट के आने की खबर छाई रहती है तो कभी शो किसी बेघर होने को लेकर सुर्खियों में रहता है। हाल ही में फैंस के फेवरेट मनू पंजाबी को शो से बाहर हो गए हैं। बतौर चैलेंजर शो में एंट्री करने वाले मनु को स्वास्थ्य कारणों के चलते घर से बाहर जाना पड़ा है। दरअसल, मनु की तबीयत ठीक नहीं है और उनको कुछ टेस्ट कराने हैं। ऐसे में तय किया कि मनु पंजाबी को कुछ टाइम से लिए बाहर भेजा जाना ही सही रहेगा। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद मनु पंजाबी बिग बॉस में फिर से वापसी करेंगे उनका नाम मनु नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट से हटा दिया गया है।

पैंक्रियाटिक अटैक के बाद लिया गया ये फैसला

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, मनु पंजाबी को पैंक्रियाटिक अटैक (लीवर में खराबी) के बाद शो से बाहर भेजने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, मनु को पैंक्रियाटिक अटैक हुआ था और दर्द बेतहाशा हो रहा था। इसके बाद उनके पास तुरंत शो को छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वह घर से बाहर आ गए हैं और फिलहाल अपने होमटाउन जयपुर में इलाज करा रहे हैं। बता दें कि मनु के घर से बाहर आने पर कई फैम अनुमान लगा रहे थी कि कहीं उन्हें शो से तो नहीं निकाला दिया गया। हालांकि, अब यह स्पष्ट हो गया है कि मनु अपनी खराब तबीयत की वजह से शो से बाहर आए हैं। 

स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहे थे मनु


गौरतलब है कि राखी सावंत और कश्मीरा शाह समेत कई लोगों की बिग बॉस 14 में चैलेंजर्स के रूप में एंट्री के बाद शो और अधिक दिलचस्प हो गया है। मनु पंजाबी भी एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहे थे और उनके फैंस जीत की उम्मीद लगाए बैठे थे। पहले हफ्ते के घर का कप्तान बनने के बाद वह अपनी धाक जमाने में कामयाब रहे थे। उन्होंने अपनी एंट्री के साथ शो में सभी प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी। उनके रूल्स और अनुमान काफी हद तक सही बैठे। मनु की राखी सावंत के साथ बहस और निक्की तंबोली के साथ उनकी बढ़ती दोस्ती काफी चर्चा में रही। 

End of Article