कंगना रनौत देंगी TV रियलिटी शो लॉकअप से बिग बॉस को टक्कर! एकता कपूर का खुलासा-16 सेलिब्रिटी को चुना कंटेस्टेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 08:28 AM IST

Lock UPP TV reality show inside details: लॉकअप टीवी शो लेकर आ रहीं एकता कपूर का है बड़ा प्लान। फरवरी के अंत में जानें कहां टेलिकास्ट होगा ये नया शो...

कंगना रनौत देंगी TV रियलिटी शो लॉकअप से बिग बॉस को टक्कर! एकता कपूर का खुलासा-16 सेलिब्रिटी को चुना कंटेस्टेंट

एकता कपूर ने अपने नए टीवी रियटिली शो की घोषणा कर दी है। एकता द्वारा निर्मित इस रियलिटी शो का टाइटल लॉकअप होने जा रहा है और कंगना रनौत इसका चेहरा होंगी। जुहू, मुंबई के एक होटल में टेलीविजन शो को लॉन्च किया गया। बताया जा रहा है कि ये रियलिटी शो पहले कभी कभी टीवी या ओटीटी पर नहीं देखा गया कॉन्सेप्ट होगा। एकता कपूर ने खुलासा किया है कि शो पूरी तरह से होमब्रेड है और यह कॉन्सेप्ट उनके लिए दो यंग स्थानीय लड़कों द्वारा लाया गया था।

एकता कपूर ने खुलासा किया है कि इस शो में केवल सेलिब्रिटी नजर आएंगे। बिना नाम बताए, उन्होंने कहा कि उनकी होस्ट कंगना रनौत द्वारा सभी सेलेब्स की जांच की गई है, जो कि घर अंदर जाने वाले हैं।

वी शो लॉकअप को लेकर एकता कपूर ने खुलासा किया कि यह पहला इंडियन रियलिटी शो है जो पूरी तरह से यहां बनाया गया है, इसका कोई भी कंटेंट किसी भी पश्चिमी शो से नहीं लिया गया है। जैसे कि कई रियलिटी शो पहले फॉरेन फॉरमेट को कॉपी करते आए हैं। एकता ने बताया कि कुछ लोकल युवा लड़कों ने उनसे संपर्क किया था। वो लोग शो का कॉनसेप्ट लेर आए थे और वह इस विचार से प्रभावित थीं क्योंकि यह न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में पहले कभी नहीं किया गया है।

बिग बॉस को टक्कर देगा लॉकअप?
लॉकअप के फॉरमेट के बारे में विस्तार से बताते हुए, एकता कपूर और कंगना रनौत ने कहा कि इसमें सोलह कंटेस्टेंट शामिल होंगे। जिनमें से सभी को जेल की कोठरी में बंद कर दिया जाएगा और हालांकि यह एक कैप्टिव फॉरमेट है। ऐसे शो की भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी स्ट्रीमिंग नहीं हुई है। इस नेचर का रियलिटी शो पहले नहीं दिखाया गया है और ये कहीं ना कहीं बिग बॉस टक्कर देने वाला है। लॉकअप का प्रीमियर फरवरी के एंड तक एमएक्स प्लेयर और एएलटी बालाजी पर एक साथ होगा।

End of Article