Lock Upp Review: 5 पॉइंट में जानें लॉक अप के पहले एपिसोड का रिव्यू, शिवम-सिद्धार्थ में हुई हाथापाई तो ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 12:42 AM IST

Lock Upp first episode review and highlight: कंगना रनौत के टीवी शो लॉक अप का पहला एपिसोड टेलिकास्ट हो चुका है। यहां जानें क्या-क्या हुआ प्रीमियर में और एकता कपूर के लॉक अप के पहले एपिसोड में...

Lock Upp Review: 5 पॉइंट में जानें लॉक अप के पहले एपिसोड का रिव्यू, शिवम-सिद्धार्थ में हुई हाथापाई तो ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

Lock Upp First Episode Review: कंगना रनौत के टीवी शो लॉक अप का आगाज हो चुका है। रियलिटी शो की इस जेल में 13 कंट्रोवर्शियल सेलेब्स का स्वागत भी हो चुका है, जिन्होंने अपने-अपने अंदाज में प्रीमियर पर खूब हंगामा किया। कंगना रनौत ने अपने बेबाक अंदाज में शो की शुरूआत की और खास बात ये रही कि लॉक अप के प्रीमियर में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी उन्हें जॉइन किया। जो कि अब शो में एक हफ्ते के लिए जेलर की भूमिका निभाएंगी। पहला एपिसोड टेलिकास्ट हो चुका है। क्या-क्या हुआ प्रीमियर में और एकता कपूर के लॉक अप के पहले एपिसोड में जानें यहां-

1. लॉक अप में कंटेस्टेंट्स को मिलेगी अजीबो-गरीब सजा
लॉक अप शो का सेटअप इसके कॉन्सेप्ट के हिसाब से ही बनाया गया है। लॉक अप देखते समय इंडियन जेल की झलक दिखती है, जिसे देख कर लगता है कि सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट्स यहां एक-एक पल कैसे गुजारेंगे। जेल में आने वाले कैदियों को उनकी गलतियों की सजा तो भुगतनी ही पड़ती है। ऐसा ही काफी कुछ यहां लॉक अप में होने वाला है। जेल में बंद होने वाले कैदी गलती करने पर अलग-अलग सजा पायेंगे। जैसे बिना टिशू पेपर के टॉयलेट जाना, बिना पर्दा किए खुले में नहाना और जेल में अंदर बेसमेंट की जेल में सोना। अब कैमरे के बीच ये सारे काम करना सेलेब्स के लिये काफी मुश्किल होने वाला है।

2. लॉक अप में कंटेस्टेंट शिवम और सिद्धार्थ में हुई हाथापाई
लॉकअप में एक्टर शिवम शर्मा और सिद्धार्थ शर्मा पहुंचे हैं। दोनों युवा दर्शकों के बीच लोकप्रिय चेहरा हैं। दोनों ने स्टेज पर साथ में एंट्री की लेकिन घर के अंदर जाते ही इनकी आपस में ठन गई। जेल के अंदर पहुंचते दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए टूट पड़े। दरअसल सिद्धार्थ और शिवम किसी बात को लेकर नाराज हो जाते हैं। गालियों से बात हाथापाई पर पहुंच जाती है, तभी जेल के दूसरे सदस्य आगे आकर उन्हें मारपीट करने से रोकते हैं। बाद में टास्क के दौरान भी दोनों में काफी गाली गलौच देखने को मिला।

3. पायल रोहतगी ने कंगना रनौत पर लगाया गंभीर आरोप
शो में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन पायल रोहतगी भी नजर आ रही है। लॉकअप के प्रीमियर के दिन ही कंगना और पायल में बहस हो गई। पायल ने कंगना पर एक ऐसा आरोप लगा दिया जिसके बाद कंगना चिढ़ गईं। पायल ने कंगना पर आरोप लगाया कि वह पब्लिसिटी के लिए आलिया भट्ट के नाम का सहारा ले रही हैं। जब पायल ने उनके और एकता कपूर (Ekta Kapoor) के बीच पहले मतभेद और अब साथ में काम करने के बारे में पूछा गया तो पायल ने कहा- जिंदगी कॉन्ट्राडिक्शन से भरी हुई है। कंगना शो की होस्ट हैं उनके भी एकता कपूर से कुछ सालों पहले अलग व्यूज थे जो इस शो की प्रोड्यूस हैं, लेकिन अब ये बदल गए हैं और दोनों साथ में काम कर रही हैं, तो जिंदगी हमेशा आगे बढ़ने का नाम है। पायल को रोकते हुए कंगना ने कहा कि मेरे अनुभव बीच में मत लाओ। पायल ने कहा कि वह नहीं ला रही हैं वह उनका उदाहरण इसलिए दे रही हैं क्योंकि आप मेरे सामने हो और एक ही प्लेटफॉर्म पर हैं। इस पर कंगना कहती हैं कि आपको अपने बारे में बात करनी चाहिए। जवाब मे पायल कहती हैं कि फिर आप गंगूबाई फिल्म के बारे में क्यों बात कर रही हैं, क्या ये आपकी कॉन्ट्रोवर्सी है।

4. लॉक अप में पहले ही दिन निशा रावल ने की भूख हड़ताल 
लॉक अप के पहले ही एपिसोड में निशा रावल ने भूख हड़ताल की घोषणा की है और उन्हें कैदियों से समर्थन मिला है। अभिनेत्री निशा रावल चाहती है कि सभी को (यानी सभी 13 कैदियों) को बुनियादी आवश्यक चीजें वापस दी जाएं, जो जेल में प्रवेश करते समय उनसे जब्त कर ली गई थीं। उन्हें घर में प्रवेश करने से पहले सिर्फ तीन जरूरी चीजों को चुनने का विकल्प दिया गया था। भूख हड़ताल के बाद निश्चित रूप से उनकी कुछ आवश्यक चीजों को शो में दिया गया। लेकिन निशा, जो सभी कैदियों के मूल अधिकारों के लिए लड़ रही है और इस बात पर जोर दे रही हैं कि वह चाहती हैं सभी की वस्तुओं को वापस दिया जाए। क्योंकि वे चीजें बुनियादी और अनिवार्य हैं। 

5. पहले दिन ही नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट
लॉक अप में कुल मिलाकर 13 कंटेस्टेंट बंद हैं। जो कि मुनव्वर फारूकी, करणवीर वोहरा, पूनम पांडे, बबीता फोगाट, निशा रावल, सिद्धार्थ निगम, स्वामी चक्रपाणि, सारा खान और साइशा श‍िंदे हैं। इन सारे सेलेब्स को कंगना रनौत ने 10 हफ्तों की सजा सुनाई है। शो के पहले एपिसोड में नॉमिनेशन प्रोसेस रखी गई, जिसमें सभी ने 2-2 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया। इस हफ्ते 5 सेलेब मुनव्वर फारूकी, स्वामी चक्रपाणि, साइशा श‍िंदे, शिवम शर्मा और सिद्धार्थ शर्मा नॉमिनेट हैं।

End of Article