Shraddha Arya Bikini Video: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी शो कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में प्रीता का किरदार निभाने वाली अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं (Shraddha Arya Wedding)। शादी के बाद टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपने पति के साथ मालदीव्स हनीमून मनाने गई हैं। अपने हनीमून डेस्टिनेशन से श्रद्धा अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं (Shraddha Arya Honeymoon Photos)। श्रद्धा आर्या की यह तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपने हनीमून डेस्टिनेशन से अपना बिकिनी वाला वीडियो (Shraddha Arya Bikini Video) शेयर किया है जिसमें वह शादी का लाल चूड़ा पहन कर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। श्रद्धा आर्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ श्रद्धा आर्या का वीडियो
टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या इस वीडियो में सफेद रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने हाथों में शादी का लाल चूड़ा भी पहना हुआ था। श्रद्धा आर्या का यह लुक काफी दिलकश है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा आर्या इस लुक में पूल साइड हाइट डांस कर रही हैं। डांस करने के साथ-साथ वह अपने हैट से खेलती हुई भी नजर आईं।
इस वीडियो को कैप्शन देते हुए श्रद्धा आर्या ने लिखा 'हॉलीडे हैट ऑन'। श्रद्धा आर्या के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया सूजर्स एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उन्हें शादी का चूड़ा पहनकर बिकिनी में डांस करने की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस से यह तक पूछ लिया कि 'प्रीता बेटी ये क्या कर रही हो।'

इससे पहले श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में श्रद्धा आर्या ने प्रिंटेड ब्लैक मिनी ड्रेस पहना हुआ था। जैसे ही श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीरें साझा की वैसे ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। वह इन तस्वीरों में बहुत हॉट नजर आ रही हैं।

