Pradeep Patwardhan Passes Away: मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का हार्ट अटैक से निधन, 64 की उम्र में ली अंतिम सांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 01:07 PM IST

Pradeep Patwardhan Passes Away: मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ।

Pradeep Patwardhan Passes Away: मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का हार्ट अटैक से निधन, 64 की उम्र में ली अंतिम सांस

मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का मंगलवार को मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक 64 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ। वो थियेटर में अपने काम के लिए मशहूर थे। उन्होंने कई मराठी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और मराठी में लिखा, 'मराठी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सदाबहार अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का दुखद निधन हो गया। उनके जाने से मराठी कला जगत ने एक महान कलाकार को खो दिया।'
 

इन फिल्मों में किया काम

प्रदीप पटवर्धन को एक फुल चार हाफ (1991), डांस पार्टी (1995), मी शिवाजीराजे भोसले बोल्तॉय (2009), गोला बेरीज (2012), पुलिस लाइन (2016) और 1234 (2016) में काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2015 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में भी काम किया था। हालांकि पिछले कुछ समय से वो पर्दे से दूर थे।

End of Article