Koffee With Karan 7: अर्जुन कपूर ने इस नाम से सेव किया है गर्लफ्रेंड मलाइका का फोन नंबर, बताई इसकी वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 02:11 PM IST

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 के छठे एपिसोड में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर नजर आएंगे। शो में अर्जुन मलाइका के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि उनका नंबर किस नाम से सेव किया है।

Koffee With Karan 7: अर्जुन कपूर ने इस नाम से सेव किया है गर्लफ्रेंड मलाइका का फोन नंबर, बताई इसकी वजह

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण की शुरुआत हो चुकी है। हर सीजन की तरह शो के इस सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अब तक पांच एपिसोड आ चुके हैं और सभी को अब तक काफी पसंद किया गया है। इसके छठे एपिसोड में एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ पहुंचेंगे। 

मलाइका के बारे में की बात

शो में सोनम के साथ पहुंचे अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बारे में बात करते नजर आएंगे। शो में करण अर्जुन से पूछते हैं कि उन्होंने फोन में मलाइका का नंबर किस नाम से सेव किया है? इसका जवाब देते हुए अर्जुन कहते हैं, 'मुझे उनका नाम बहुत पसंद है, मलाइका।' यानी अर्जुन ने मलाइका का फोन नंबर उनके नाम से यानी मलाइका नाम से ही सेव किया है।

प्रेग्नेंट सोनम कपूर भी आईं नजर

शो में अर्जुन के साथ उनकी बहन सोनम कपूर भी नजर आएंगी, जो कि प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। शो के प्रोमो में सोनम अर्जुन से पूछती की उनके बारे में सबसे इरिटेट करने वाली चीज क्या है? इसपर अर्जुन कहते हैं, 'तुम सामने वाले के कॉम्प्लिमेंट का इंतजार नहीं करती हो। तुम खुद अपने आप को कॉम्प्लिमेंट देती हो। मैं अच्छी नहीं लग रही? अर्जुन मैं इस ड्रेस में खूबसूरत नहीं लग रही? मैं खूबसूरत लग रही हूं।' इसके जवाब में सोनम हंसते हुए कहती हैं कि अनिल कपूर की बेटी होने पर ऐसा होता है।

पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं डेट

मालूम हो कि अर्जुन और मलाइका पिछले कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेक खबरों में बने रहते हैं। दोनों का रिश्ता उम्र के फासले के कारण भी चर्चा में रहता है। मालूम हो कि मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं, जिसके चलते दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते हैं। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

ये एक्टर्स करण के शो में आ चुके हैं नजर

मालूम हो कि करण के शो की शुरुआत पिछले महीने हुई थी और इसके पांच एपिसोड आ चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहुंचे थे। इसके बाद शो में जान्हवी कपूर और सारा अली खान पहुंची। शो में अक्षय कुमार एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभू के साथ पहुंचे। इसके बाद अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा नजर आए। इसके बाद करीना कपूर एक्टर आमिर खान के साथ शो में पहुंचीं थीं।

End of Article