करीना कपूर खान ने बताया कैसा है सारा अली खान के साथ उनका रिश्ता, साझा किया कभी खुशी कभी गम का यह किस्सा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 05:17 PM IST

Koffee With Karan 7 Updates: इन दिनों हर जगह कॉफी विद करण के नए सीजन की चर्चा है। इस पॉपुलर चैट शो के लेटेस्ट एपिसोड में करीना कपूर खान को आमिर खान के साथ देखा गया।

करीना कपूर खान ने बताया कैसा है सारा अली खान के साथ उनका रिश्ता, साझा किया कभी खुशी कभी गम का यह किस्सा 
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan 7 Latest Update: करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण 7 के लेटेस्ट एपिसोड में आमिर खान और करीना कपूर खान को देखा गया। शो के‌ होस्ट करण जौहर ने इन दोनों बॉलीवुड सितारों से उनके पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक कई सवाल पूछे जिनका बेबाकी से इन दोनों बॉलीवुड स्टार्स ने जवाब दिया। इस शो के दौरान करण जौहर ने करीना कपूर खान और आमिर खान से उनके परिवार के बारे में भी कई सवाल किए। कई बार करीना कपूर खान और सारा अली खान के रिश्ते पर सवाल किए जाते हैं, ऐसे में करण जौहर भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने एक्ट्रेस से यह पूछ लिया कि उनके रिश्ते सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चों के साथ कैसे हैं। 

इसका जवाब देते हुए करीना कपूर खान ने कभी खुशी कभी गम का एक पुराना किस्सा शेयर किया। अदाकारा ने बताया कि फिल्म कभी खुशी कभी गम के ट्रायल्स के दौरान सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के पीछे छुप रही थीं, इसके बाद अमृता ने यह कहा कि सारा अली खान उनकी बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ एक तस्वीर लेना चाहती हैं। जिसके बाद करीना कपूर खान ने यह कहा कि सारा अली खान को कभी खुशी कभी गम फिल्म और यू आर माई सोनिया गाना बहुत पसंद आया था। इसके बाद उन्होंने कहा 'लेकिन मुझे यह समझ में नहीं आता है कि लोग इसके बारे में इतना चर्चा क्यों करते हैं, क्योंकि मेरा मतलब है कि हम परिवार हैं। वह सैफ के प्रायोरिटी हैं।' 

जल्द ही करीना कपूर खान और आमिर खान‌ को फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा जाएगा। वह सुजोय घोष की अगले प्रोजेक्ट से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, सारा अली खान को‌ विक्रांत मेसी के साथ पवन‌ क्रिपलानी की गेसलाइट में देखा जाएगा

End of Article